समाचार सच, हल्द्वानी। चल्थी पुल निर्माण मामले पर नाराज उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं मंगलवार को बुद्ध पार्क में उत्तराखंड सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिये यज्ञ किया। इस मौके पर उक्रांद ने शासन प्रशासन को चेताते हुए कहा है कि अगर शीघ्र ही इस मामले पर उचित कार्यवाही नहीं होती तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार उक्रांद की मांग को नजर अंदाज कर रही है। उन्होंने बताया कि अपनी न्यायोचित मांगों पर राज्य सरकार का ध्यान दिलाये जाने को यूकेडी ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि को यज्ञ का आयोजन किया है। ज्ञात हो कि यूकेडी ने चल्थी पुल प्रस्तावित निर्माण के वित्तीय अनियमितता की जांच 2016 से की जाने, उक्त पुल हेतु की गई टेंडर प्रक्रिया की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाये जाने, केंद्र सरकार द्वारा जारी धन का 2017 से ब्याज की राशि के वित्त ऑडिट किये जाने, पुल निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों की उच्च स्तरीय जांच किये जाने, ब्रिडकुल द्वारा भुगतान किये गये धनराशि के साथ-साथ ब्रिडकुल के अधिकारियों की सम्पत्ति की जांच किये जाने सहित आदि मांगे की है। उनियाल ने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो यूकेडी प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम करेंगे। साथ ही भारत सरकार से पत्राचार करके चल्थी पुल निर्माण मामले में पत्राचार करके दोषियों को सजा दिलाये जाने का प्रयास भी करेंगे और इसके बाद भी सुनवाई ना होने पर यूकेडी को मजबूरन न्यायालय शरण लेने को बाध्य होना पड़ेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


