जंक फूड से दूरी, पौष्टिक आहार जरूरी… कमलुवागांजा में महिलाओं और बच्चों को बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क।
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से 30 सितंबर 2026 को आंगनबाड़ी केंद्र कमलुवागांजा मेहता में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों, अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर पोषण और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान गृह विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने जंक फूड के अत्यधिक सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। महिलाओं और अभिभावकों से पैकेज्ड तथा अधिक नमक, चीनी और वसा वाले खाद्य पदार्थों की जगह स्थानीय और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के साथ गर्भावस्था के दौरान देखभाल, धात्री महिला के भोजन, नवजात शिशु की देखभाल और छोटे बच्चों के उचित आहार से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें -   मसूरी MPG कॉलेज में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत

महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विटामिन-ए, एनीमिया, बालिकाओं के पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया।

इसके अलावा डेंगू, मलेरिया, टीकाकरण, टीबी और स्वच्छ जल से संबंधित सावधानियों की जानकारी भी साझा की गई। विभिन्न स्वास्थ्य एवं पोषण विषयों से जुड़े पेम्फ्लेट भी वितरित किए गए।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए शिक्षाप्रद पोस्टर और खेल सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में लाभार्थियों को सैनिटरी नैपकिन भी दिए गए और महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।
गृह विज्ञान विभाग की ओर से महिलाओं और बच्चों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।

यह भी पढ़ें -   लोहाघाट पीजी कॉलेज में ABVP का दबदबा, अध्यक्ष समेत 10 पदों पर जीत

कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा की निदेशक प्रो. मंजरी अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कार्यक्रम की उपयोगिता पर जोर देते हुए समुदाय स्तर पर पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता गतिविधियों को लगातार बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. प्रीति बोरा, श्रीमती मोनिका द्विवेदी और डॉ. ज्योति जोशी के साथ आंगनबाड़ी केंद्र की प्रभारी श्रीमती नीमा रुवाली और सहायिका श्रीमती बबीता मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण माह के संदेश को समुदाय तक पहुंचाने और महिलाओं, बच्चों व अभिभावकों को पौष्टिक आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440