बसंती बिष्ट बनीं महिला जिलाध्यक्ष, एडवोकेट प्रियंका जोशी को विधि प्रकोष्ठ और मोहित सदाना को युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क।
उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल जिले में संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने के लिए हल्द्वानी में संगठनात्मक बैठक आयोजित की। रविवार को पीलीकोठी, मुखानी स्थित संकल्प बैंक्वेट हॉल में हुई इस बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं और नए लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महिला, युवा और विधि प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई।
बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चन्द्र जोशी, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट मोहन काण्डपाल, युवा प्रकोष्ठ के कुमाऊं प्रभारी गौरव जोशी और USF के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान में भागीदारी की। पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
महिला, युवा और विधि प्रकोष्ठ को मिली नई जिम्मेदारी
संगठन में शामिल हुईं एडवोकेट बसंती बिष्ट को नैनीताल जिले के महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, मोहित सदाना को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और एडवोकेट प्रियंका जोशी को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इन नियुक्तियों के जरिए दल ने महिला, युवा और विधिक क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
बैठक में गोपाल कार्की ने भी अपने अनेक साथियों के साथ उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। उनके नेतृत्व में कई युवाओं के दल से जुड़ने पर पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई। पार्टी की ओर से गोपाल कार्की को भी जल्द संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही गई।
बड़ी संख्या में युवाओं ने ग्रहण की सदस्यता
सदस्यता लेने वालों में एडवोकेट बसंती बिष्ट, एडवोकेट प्रियंका जोशी, सीए अमन साह, शंकर रौतेला, नीतीश वोरा, रेखा बोरा, विश्वजीत बिष्ट, प्रमोद पड़लिया, मनुवंश रेकवाल, गौरव जोशी, पीयूष जोशी, चंद्र प्रकाश उप्रेती, मनीष नेगी, हिमांशु बिष्ट, आदित्य रेकवाल, अर्जुन सिंह, जगदीश पाठक, अमित बोरा, हरीश बगड़वाल, गौरव मेहरा, करन नेगी, सीखू टम्टा, नमन गोस्वामी, कमल सिंह, संग्राम सिंह रावत, वंश पतलिया, दीपेश जलाल, राम सिंह बिष्ट और राहुल नेगी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इसके अलावा गोपाल कार्की के साथ योगेश बिष्ट, राहुल नेगी, पीयूष सांगा, शुभम रावत, हर्षित तिवाड़ी, गंगा सिंह बिष्ट, कार्तिक नेगी, कमल पांडे, सौरभ शर्मा, प्रमोद बिष्ट, जीत सिंह, राजेंद्र सिंह, अभय मेहरा, मोनू बिष्ट, मनमोहन बिष्ट, जीवन सिंह बिष्ट, हेमंत नेगी, हरिश सिंह मेहता, राहुल जीना, संदीप सिंह बोरा और नीरज कार्की सहित कई युवाओं ने दल की सदस्यता ली।
वरिष्ठ पदाधिकारी भी रहे मौजूद
बैठक में उक्रांद के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, विजया ध्यानी, तारा सिंह नेगी, मदन सिंह मेर, एसएस नेगी, गोविन्द सिंह ग़स्याल, राजीव लोचन, भुवन सिंह बिष्ट, उत्तम बिष्ट, अशोक सिंह बोहरा, रवि वोरा, पुष्कर बिष्ट, चंदन बिष्ट, हरिओम शास्त्री, नंदन सिंह जग्गी, हेमंत साह, सूरज पांडे, जितेंद्र रौतेला, बृजमोहन सिजवाली, वरुण और कुलदीप सिंह बोरा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा USF की केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति दानु, केंद्रीय उपाध्यक्ष करण मेहता, युवा उक्रांद के केंद्रीय मीडिया प्रभारी आयुष रावत, कुमाऊं सह प्रभारी निर्मल सिंह साही, केंद्रीय सचिव गंगा सिंह मेहरा, जिला संगठन मंत्री महेंद्र पाल, युवा प्रत्याशी वरुण चंदोला और प्रदीप मंदोलिया सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश के मूल निवासियों, युवाओं, महिलाओं और उत्तराखंड से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी गतिविधियां जारी रखेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और दल की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करने का संकल्प जताया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



