गोला पार्किंग के सामने कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत, दो बच्चों समेत चार घायल; चालक फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गोला बाईपास रोड स्थित गोला पार्किंग के सामने हुए इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में 6 और 13 वर्ष के दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 15 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे कार संख्या UK 04 K 3159 और ई-रिक्शा संख्या UK 04 BT 5536 गौला पुल से नीचे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोला पार्किंग के सामने दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में सवार सभी चार लोग घायल हो गए।

हादसे में ई-रिक्शा चालक पूरन जोशी (26) पुत्र गंगादत्त जोशी निवासी पूर्वी खेड़ा, गौलापार, विद्या पलड़िया (58) पत्नी गंगादत्त पलड़िया निवासी अमृतपुर तथा भावेश (13) और वेद (6) पुत्र जगदीश चंद्र निवासी पूर्वी खेड़ा, गौलापार घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   बाल दिवस पर कांग्रेस ने याद किए पंडित नेहरू, सुमित हृदयेश बोले- उनके आदर्शों से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   खेल सामग्री और उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे, सारथी फाउंडेशन ने खास अंदाज में मनाया बाल दिवस

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। वहीं हादसे में दो बच्चों सहित चार लोगों के घायल होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440