पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध एसटीएच के वार्ड ब्यॉय ने गटका जहरीला पदार्थ, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कार्यरत वार्ड ब्यॉय ने पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गये। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी 30 वर्षीय विरेंद्र कुमार पुत्र खुशी राम डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में वार्ड ब्यॉय था। बताया जाता है कि बीती 7 जुलाई को उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। इससे विरेंद्र परेशान रहने लगा। बीती सायं वह ड्यूटी से लौटा और घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   नन्हें-मुन्नों ने खेली सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल होली
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440