राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राहुल गांधी को असम के बटाद्रवा स्थित श्री शंकर देव मंदिर जाने से रोके जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया।

महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा और भाजपा सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। गोगी ने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इसी प्रकार का वैमनस्य अगर कांग्रेस भी पूर्व में भाजपा के खिलाफ रखती तो आज देश में कोई भाजपा का नाम जानता तक नहीं। राहुल गांधी का तो नारा ही है कि डरो मत। इन हथकंडों से यात्रा पर असर नहीं पड़ेगा। इनसे बस जनता के सामने भाजपा की कुत्सित मानसिकता उजागर हो रही है। भाजपा दरअसल असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन से घबरा गई है इसीलिए इस तरह के लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है। गोगी ने कहा कि भाजपा दिल्ली से पूरे देश को नियंत्रित करके शासन करना चाहती है जबकि कांग्रेस की नीति स्थानीय लोगों से जुड़ के उनके दिलों पर राज करने की रही है। यही भाजपा और कांग्रेस के बीच बुनियादी फर्क है। अब जब राहुल जी यात्रा के माध्यम से पार्टी का लोगों से ये जुड़ाव फिर से मजबूत हो रहा है तो भाजपा घबरा रही है। इसीलिए सुनियोजित तरीके से यात्रा पर हमला किया गया। नफरत, हिंसा और गैर लोकतांत्रिक ताकतों के खिलाफ और अन्याय से पीड़ित, उपेक्षित जनता के लिए ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसी कारण से यात्रा का प्रारम्भ हिंसा और भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से सबसे अधिक पीड़ित मणिपुर से किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, संजय शर्मा, अभिषेक तिवारी, सुनील जायसवाल, राजेश पुंडीर, राजेश उनियाल, मिजाज खान, अरुण बलूनी, एसबी थापा, आलोक मेहता, पूनम कंडारी, शीला धीमान, चुन्नीलाल ढिगिया, शुभम सैनी, वीरेन्द्र पंवार, वकार अहमद, भूपेन्द्र नेगी, कुलदीप नरूला, राहुल तलवार, केतन रावत, शकील मंसूरी, उदय सिंह रावत, सलीम अंसारी, पिंटू मौर्य, प्रवीन भारद्वाज, राम कुमार, अरविन्द गुरुंग, विक्की पंवार, साजिद अली, मोहित, अर्जुन पासी, नदीम अंसारी अभिषेक पासी, मुनिक अहमद, गोपाल ढिगियां, ओम प्रकाश, सुरेन्द्र सैनी, मनीष कुमार, सावित्री थापा, लड्डू, मंजू चौहान, सुनीता गुप्ता, समर जहां कोशर जहा, पवीन कुमार थापा, जगदीश धीमान, सौरभ थापा इत्यादि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और प्रतिभा का बना उत्सव, ‘अभिव्यक्ति-2026’ का तीन दिवसीय महोत्सव शानदार अंदाज में संपन्न
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440