फाउंडेशन की जागरूकता के चलते अभी तक करीब 24 लोगों ने देहदान तथा 21 लोगों ने नेत्रदान का लिया संकल्प

समाचार सच, हल्द्वानी। अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन की देहदान और नेत्रदान संकल्प की मुहिम के चलते अब धीरे-धीरे लोगों की मानसिकता में बदलाव आने लगा और इस अभियान से लोग जुड़ने लगे हैं। फाउंडेशन की जागरूकता के चलते अभी तक करीब 24 लोगों ने देहदान तथा 21 ने नेत्रदान का संकल्प ले लिया है। शनिवार को यहां नगर निगम हल्द्वानी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन द्वारा देहदान तथा नेत्रदान के लिये संकल्प लेने उक्त लोगों सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि मेयर डॉ0 जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि आज आये दिन समाज मे दुर्घटनाएं बढ़ रही है, ऐसे में जागरूकता के साथ इस तरह के कार्यक्रम करना जरूरी है। इससे दूसरे व्यक्ति को भी नई जिंदगी दी जा सकती है। उन्होंने इस पुण्य के कार्यों के लिये संस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
फाउंडेशन की उपाध्यक्ष अरुणा टंडन ने कार्यक्रम में प्रकाश डालते हुए देहदान व नेत्रदान को महादान बताते हुए कहा कि अब स्वेच्छा से लोग समाज मे जागरूक करने के प्रयास को प्रोत्साहित कर रहे है।
फाउंडेशन की अध्यक्षा सुचित्रा जायसवाल ने सभी आंगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, और बताया कि संस्था हमेशा तरह के जनहित कार्य करती रहती है, इससे पूर्व भी दिव्यांगों के लिए दिव्य उपकरण व केंसर जागरूकता जैसे गम्भीर कार्यक्रम किये है।

इससे पूर्व श्री राधा कृष्ण संगीत संस्थान की संचालिका गुंजन जोशी के बच्चों ने सरस्वती वंदना कर सम्मान कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तद्पश्चात सुजाता नृत्यालय ने प्रभावपूर्ण नृत्य नाटिका के माध्यम से समाज मे जागरूकता लाने का अभिनव प्रयास किया। तद्पश्चात मुख्य अथिति नगर निगम मेयर डॉक्टर जोगेंद्र सिंह रौतेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा समीर आर्या ने संस्था द्वारा देहदान व नेत्र दान संकल्प पत्र भरने वाले दानदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
देहदान संकल्प पत्र भरने वालों मेंः
अलका गौड़, अनु शर्मा, अमरजीत कौर, विरेन्द्र सिंह, शिप्रा वशिष्ठ, चंद्रप्रकाश वशिष्ठ, यक्षिता भट्ट, पंकज भट्ट, चमन सक्सेना, रविन्द्र सक्सेना, गीता जायसवाल, जया बाफिला, सुजाता माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, शांति जीना, साधना दत्त, पूजा भोला, सविता लाहोटी, उषा कुमार, कुसुमलता अग्रवाल, कल्पना रावत, बिशन सिंह रौतेला, देव सिंह, सुमन पाठक।
नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरने वालो मेंः
अर्चना वार्ष्णेय, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, नंदिनी वार्ष्णेय, डॉ. अभिषेक वार्ष्णेय, सीमा खंडूजा, मीनाक्षी टंडन, जया बाफिला, अलका गौड़, अनु शर्मा, अमरजीत कौर, विरेन्द्र सिंह, सुचित्रा जायसवाल, अरूणा टंडन, सुनीता जोशी, आरती कुमार, रेनू कांडपाल, बलजीत कौर, तरनजीत कौर, राखी पाठक, सुमन पाठक, मिथुन जायसवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया। इस दौरान सुमन पाठक, सुनीता जोशी, मिथुन जायसवाल, रेनू कांडपाल, आरती कुमार, ऋतम्भरा वर्मा, बलजीत कौर, राखी पाठक, सुरभि मेहरोत्रा, तरनजीत कौर, शेरी शेट्ठी, प्रियंका गोस्वामी, लता बोरा, कल्पना रावत मौजूद रहें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



