सीएम त्रिवेन्द्र की अपील: जमात से यहां आये लोग खुद आए सामने

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपील करते हुए कहा कि तब्लीगी जमात से उत्तराखंड पहुंचे लोग खुद सामने आ जाये। उनका कहना था कि विगत माह 11 और 12 मार्च को नई दिल्ली में तब्लीगी जमात में लोग जुटे थे, इनमें बड़ी संख्या में उत्तराखंड से भी लोग शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि सरकार को इनकी जानकारी है, लेकिन जाने अनजाने अगर कोई व्यक्ति छिप कर बैठा है तो वह प्रशासन के सामने आ जाये।

बुधवार की देर सायं प्रदेश के सीएम फेसबुक में लाइव आकर राज्य की जनता को कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में सहयोग देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना धर्म नहीं देखता, सामाजिक दूरी अपनाकर और क्वांरटीन होकर ही इसका इलाज संभव है। देश के विभिन्न हिस्सों में जमात में शामिल होकर लौटे जिले के लोगों का बुधवार को चेकअप कराया गया। फिलहाल उन्हें बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। यदि उनमें कोरोना लक्षण पाए जाते तो उन्हें आईसोलेशन में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य महानिदेशक अमिता उप्रेती के कोरोना के खिलाफ जंग में सेवाओं को सराहा। उन्होंने देहरादून के एक मोहल्ले का जिक्र करते हुए कहा कि जहां पर्यावरण मित्रों (सफाई कर्मी) के ऊपर फूल बरसाने का वीडियो वायरल हुआ। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के प्रति ऐसा व्यवहार बनाए रखना होगा।

मुख्यमंत्री ने एक रसूखदार का जिक्र भी किया, जिसने एक सामाजिक संस्था के बनाए जा रहे फूड पैकेट उसे सौंपे जाने जैसी घटिया हरकत की। उन्होंने कहा कि किसी संस्था के निरूस्वार्थ भाव से किए जा रहे काम को अपने नाम से प्रचारित करवाने की सोच बेहद घटिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगह लोगों के लिए खाने के भंडारे लगाए जा रहे हैं। ये सामाजिक दूरी के सिद्धांत के खिलाफ हैं। ऐसे भंडारे बंद करने होंगे। उन्होंने केवल भोजन पैकेट वितरित करने और सूखा राशन बांटने की संस्थाओं से अपील की।

यह भी पढ़ें -   होली पर शांति व्यवस्था के लिए नैनीताल पुलिस का फ्लैग मार्च, एसएसपी के निर्देशन में सख्त सुरक्षा प्रबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच एक अच्छी खबर भी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से ग्रस्त सात लोगों में से तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अस्पताल में भर्ती अन्य चार लोग भी स्वस्थ हैं, जल्द उनकी रिपोर्ट भी आएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440