बैंकिंग संस्था से अपील : राज्य की व्यापारियों के खातों से ना काटी जाये कोई ईएमआई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन की परिस्थिति को देखते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखण्ड के प्रदेश पदाधिकारियों ने बैंकिंग संस्था से राज्य के समस्त जनता व व्यापारियों से उनके खातों से ईएमआई ना काटने की अपील की हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने भी इस बावत सभी बैंकों को निर्देश भी दिये गये है।

यह भी पढ़ें -   प्रेस क्लब हल्द्वानी का होली मिलन महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का उत्सव

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं प्रदेश संयुक्त महामंत्री व जीएसटी प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से राज्य के समस्त बैंकों से आग्रह किया है कि बैंक अपने सेंट्रलाइज कोर बैंकिंग सिस्टम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी नागरिक के बैंक खाते करेंट, सीसी अथवा बचत खाते से कोई भी ऋण के एवज में किश्त ना काटी जाए।

उन्होंने कहा है कि वर्तमान की लोक डाउन की परिस्थिति में नागरिकों द्वारा बैंक मैं व्यक्तिगत तौर पर किस्त ना काटे जाने के लिए आवेदन करना अनुचित होगा इसलिए प्रदेश के सभी बैंक व्यापार मंडल के आग्रह को सुनिश्चित करने की कृपा करेंगे एवं किसी भी ऋण के सापेक्ष ईएमआई बैंक के खाताधारकों के खाते से नहीं काटी जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440