क्या आप लेमन ग्रास के औषधीय गुण जैसे एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी व एंटी-फंगल आदि होते हैं जो कि अनेक बीमारियों के संक्रमण से बचाते है

खबर शेयर करें

Are you aware of the medicinal properties of lemon grass such as anti-bacterial, anti-inflammatory and anti-fungal etc. which protect against infection of many diseases?

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। लेमन ग्रास का नाम आते ही एक ऐसे हरे भरे घास की तस्वीर आँखों के सामने उभर आती है। जिसकी ख़ुशबू मात्र से ही सारा मूड तिमेी हो जाता है। इसकी पत्तियों से बनी सुबह की स्वादिस्ट लेमन ग्रास चाय मिल जाये तो फ़िर क्या कहने! दिन की शुरुआत ही ख़ुशबूदार हो जाती है।

लेमन ग्रास के फ़ायदे
दरअसल लेमन ग्रास एक ऐसा औषधीय पौधा है जो दिखने में एकदम घास जैसा ही दिखाई देता है। बस फ़र्क़ इतना है कि यह हमारे आस पास पाए जाने वाले आम घास से लंबा होता है। इसे ज़्यादातर लोग चाय में अदरक की तरह ही प्रयोग करते हैं। इसमें औषधीय गुण जैसे एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी व एंटी-फंगल आदि होते हैं जो कि अनेक बीमारियों के संक्रमण से बचाते हैं। लेमन ग्रास का तेल का उपयोग भी दवा के रूप में किया जाता है। लेमन ग्रास ऑयल का उपयोग सौंदर्य उत्पादों व पेय पदार्थों को बनाने में भी किया जाता है।

सच में ऐसा लगता है मानो वैज्ञानिकों ने भी इसके गुणों को देखते हुए इसका नामकरण किया है। नाम जितना सुंदर, काम भी उतना ही लाजवाब। आप इसकी ख़ुशबूदार पत्तियों की चाय पी लीजिए या इसके ख़ुशबूदार तेल का उपयोग कर लीजिए। आईये जानते हैं लेमन ग्रास के फ़ायदे क्या है-

लेमन ग्रास के फ़ायदे
लेमन ग्रास केवल ख़ुशबू बिखेरने वाला घास ही नहीं बल्कि बहुमुखी फ़ायदे देने वाला घास है। अनेक बीमारियों से बचाये रखने वाला यह घास सचमुच कितना फ़ायदेमंद है आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे। तो चलिए लेमन ग्रास यानी कि लेमन ग्रास टी और लेमन ग्रास आइल के रूप में इनके लाजवाब फ़ायदों के बारे में जानते हैं-

कोलेस्ट्रॉल करता है नियंत्रित-
शरीर में कोलेस्ट्रॉल को अगर कंट्रोल न किया जाए तो हृदय रोग का ख़तरा बढ़ जाता है। ऐसे में लेमन ग्रास के औषधीय गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को ब्वदजतवस कर सकते हैं और आपको परेशानी से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

पाचन के लिए है बेहद फ़ायदेमंद-
लेमन ग्रास पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और पेट के अल्सर व पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं जैसे कब्ज़, हार्ट बर्न, डायरिया, अपच, पेट का फूलना, पेट दर्द और जी मचलना रोकने में मदद कर सकते हैं। यदि किसी को पेट या पाचन संबंधी परेशानी है तो वो लेमन ग्रास टी को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

किडनी के लिए है फ़ायदेमंद-
लेमन ग्रास में मूत्रवर्धक गुण पाए जाते हैं। जो आपकी किडनी के लिए फ़ायदेमंद हो सकता है। लेमन ग्रास के सेवन से बार-बार पेशाब जाना पड़ता है जिसके कारण आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ पेशाब के ज़रिए बाहर निकल जाते हैं। जिस कारण आपकी किडनी व इसके अलावा पथरी की दवाइयों में भी मूत्रवर्धक गुण होते हैं जो किडनी स्टोन (पथरी) को बाहर निकालने में सहायक भूमिका निभाते हैं।

कैंसर के लिए है फायदेमंद-
लेमन ग्रास या लेमन ग्रास तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं का नाश कर, कैंसर से आपका बचाव करते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक-
लेमन ग्रास के औषधीय गुण आपके इम्युनिटी पावर को बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको कई प्रकार के संक्रमण और बीमारियों से बचाते हैं।

नींद न आने की समस्या में सहायक-
यदि आपको ठीक से नींद नहीं आती है तो इस समस्या से आराम पाने के लिए आप लेमन ग्रास तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके सिडेटिव गुण आपको पूरी नींद लेने में मदद करते हैं।

गठिया रोग के लिए फायदेमंद-
गठिया यानी कि रूमेटाइड अर्थराइटिस यानी कि जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न की समस्या का होना। अगर आप भी इस तरह की किसी समस्या से परेशान हैं तो लेमन ग्रास ऑयल आपके लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। इस समस्या से आराम पाने के लिए आप स्मउवद हतंेे वपस से प्रभावित जगह पर मसाज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

डिप्रेशन में लेमन ग्रास के फ़ायदे-
अवसाद से लड़ने में लेमन ग्रास के फ़ायदे अद्भुत हैं। लेमन ग्रास में एंटी-डिप्रेसेंट गुण होते हैं जो डिप्रेशन को दूर करने में बेहद मदद करते हैं। इसे पीने से भरपूर नींद आती है। जब कभी भी आप मायूस हों, डिप्रेशन में हों तो एक कप स्मउवद हतंेे जमं पी सकते हैं।

तंत्रिका तंत्र के लिए फ़ायदेमंद-
लेमन ग्रास के पोषक तत्व तंत्रिका तंत्र के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। दरअसल इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है जो न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग से बचाने में सक्षम होता है।

अस्थमा के लिए है फ़ायदेमंद-
लेमन ग्रास के औषधीय गुण एलर्जिक अस्थमा से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एलर्जिक गुण संक्रमित कोशिकाओं को आपके फेफड़ों में घुसने से रोकते हैं।

सर्दी ज़ुकाम दूर करने में मददगार-
चूंकि लेमन ग्रास एंटीवेक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से परिपूर्ण है। यह इम्युनिटी सिस्टम मज़बूत करने में लाजवाब है। इसलिए कफ़, फ़ीवर और ज़ुकाम आदि से लड़ने में अपनी सशक्त भूमिका अदा करता है।

मधुमेह के लिए लेमन ग्रास के फ़ायदे-
अगर आप मधुमेह (डायबिटीज़) से परेशान हैं तो लेमन ग्रास आपकी भरपूर मदद कर सकता है। लेमन ग्रास और उसके फूलों का प्रयोग मधुमेह के इलाज के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।

मुहाँसों के लिए लेमन ग्रास है फ़ायदेमंद-
लेमन ग्रास आपको बेदाग़ और पिम्पल-फ्री त्वचा पाने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण संक्रमण फैलाने वाले कीटाणुओं से लड़ते हुए उन्हें जड़ से ख़त्म कर देते हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और मुँहासों को बढ़ने से रोकते हैं।

मच्छरों और कीड़ों को भगाने में लाभदायक-
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इसकी सुगंध जहां हमे फ्रेश कर देती है वहीं कीड़ों और मच्छरों के लिए घातक होती है। यानी कि इसकी सुगंध से मच्छर और अन्य कीड़े दूर भाग जाते हैं। आप चाहें तो इस लेमन ग्रास के पौधे को अपने घरों में लगाकर इसकी बहुमुखी उपयोगिता का लाभ ले सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440