चर्च कंपाउंड में फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चर्च कंपाउंड में फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उसने शराब के नशे में फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। साथ ही शस्त्र लाईसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में आने वाले तिकोनिया स्थित चर्च कंपाउंड में 10 जनवरी की देर शाम कुछ युवकों ने हुड़दंग मचाते हुए हवाई फायरिंग कर दी थी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर क्षेत्र के लोगों ने आरोपी अमन सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी चर्च कंपाउंड उल्लेखित किया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी कि रात्रि गश्त के दौरान सफलता हाथ लग गई। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार गोनिया फील्ड के पास एक युवक संदिग्धावस्था में दिखा। तलाशी में उसके पास से 32 बोर की पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि उक्त पिस्टल को वह कुछ समय पूर्व बहेड़ी से खरीद कर लाया था और उसी ने चर्च कंपाउंड में शराब के नशे में दोस्तों के साथ फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि पुलिस पिस्तल का लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440