-पुष्पलता को साहित्य गौरव सम्मान से किया विभूषित, 12 निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान किया छात्रवृत्ति का चैक
-श्री राधा कृष्ण मंदिर संगीत संस्थान के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से किया लोगों को मंत्रमुग्ध
-मेयर डॉ0 जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने किया अरुणोदय स्मारिका का विमोचन

समाचार सच, हल्द्वानी। अरुणोदय संस्था नवाबी रोड हल्द्वानी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था द्वारा चार वृद्धजनों को वृद्धजन सम्मान से सम्मानित किया और 12 निर्धन मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का चैक प्रदान किया गया। इस मौके पर अरुणोदय स्मारिका का विमोचन किया गया।
उत्सव का शुभारम्भ मुख्यअतिथि मेयर डा० जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विशिष्ट अतिथि प्रो०पी.सी.बाराकोटी, संस्थाध्यक्ष रमेश चन्द्र पन्त, न्यास के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अरुणोदय स्मारिका का विमोचन करते हुए डॉ0 जोगेन्द्र रौतेला ने संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों को वार्षिकोत्सव की बधाई देते हुए संस्था के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम में संस्था एवं समाज के लिए सराहनीय योगदान करने वाले 4 वृद्धजनों को ’वृद्ध-जन सम्मान’ से सम्मानित किया गया। जिसमें 93 वर्षीय श्रीमती तारा देवी पाण्डे, 74 वर्षीय श्रीमती मुन्नी पाण्डेय, 81वर्षीय जगदीश चन्द्र जोशी एवं 84 वर्षीय हरि दत्त संग्रौला शामिल रहे। जबकि अरुणोदय संस्था में रहते हुए साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए श्रीमती पुष्पलता जोशी को अरुणोदय साहित्य गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के 12 निर्धन-मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चैक प्रदान किए गये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से किया गया। इस दौरान श्री राधा कृष्ण मंदिर संगीत संस्थान की संचालिका डा० गुंजन जोशी के नेतृत्व में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तृति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्थापक सदस्य जी.डी.सती ने अथितियों व समस्त आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के क्रिया-कलापों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बिपिन चन्द्र पाण्डे ने किया।
इस अवसर पर गंगा सिंह चम्याल, डी के पलड़िया, तारा दत्त पाण्डे, लतेश मोहन, जीवन सिंह रावत, डा०सुरेश चन्द्र आर्या, एडवोकेट जगदीश चन्द्र बेलवाल, बीबी जोशी, मोहन बल्लभ जोशी, रोहित केसरवानी, नवीन तिवारी, राजकुमार केसरवानी, कैलाश कुमार तिवारी, नारायण दत्त जोशी सहित साथी संगठन एवं पेंशन वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



