आशा को है समाजसेवा करने का जज्बा

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। ऊपर वाला भी समाज सेवा का जज्बा कम ही लोगों को देता है शायद उनमें से एक नाम है आशा शुक्ला का जो अपने परिवार के साथ समाज की सेवा करती नजर आती हैं, चाहे वह कोई धार्मिक कार्यक्रम या कोई सामाजिक हितों का कार्य हर कार्य में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाना इनकी फितरत बन गई है।

कोरोना वायरस जैसी वैश्विक आपदा में भी अपने बेटे शालीन शिखर को साथ लेकर इस संक्रमण से बचाव के लिये मास्क, ग्लब्ज आदि सामान लोगों को बांट रही है। वहीं जरूरतमंद व असहाय व्यक्तियों को खादय सामग्री भी पहुंचा रही है। समाज सेवी शुक्ला का कहना है कि इस संकट की घड़ी में वह किसी की भलाई करती है तो उनको एक अनुभूति होती है। इस प्रकार के कार्य करते हुए वह सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए लोगों से सामाजिक दूरी व लॉकडाउन के समय घरों पर ही रहने का सुझाव भी देती है।

उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा के साथ-साथ भाजपा से भी जुड़ी है और भाजपा द्वारा बांटे जा रहे लंच पैक को वह लेकर अपने क्षेत्र के असहाय व निर्धनों तक भी पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस कार्य को करने में शुक्ला अपने पति व बेटे का भी योगदान काफी नजर आता है। उनका कहना है कि वह भी इस प्रेरणा के लिए मुझे हरसम्भव सहयोग करते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440