इस समय देश का सावधान रहना होगा विपरीत ग्रह स्थितियों से

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वर्तमान समय में गोचर ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं जा रही है मंगल कन्या राशि में स्थित होकर अपनी चतुर्थ दृष्टि से शनि गुरू एवं केतु को प्रभावित कर रहा है। वहीं शनि अपनी दशम दृष्टि से मंगल को प्रभावित कर रहा है। वहीं शनि अपनी दशम दृष्टि से मंगल को प्रभावित कर रहा है। मंगल शनि की आपस में दृष्टि किसी भी परिस्थिति में शुभ नहीं होती। ऐसे समय में जिस जातक का जन्म होता है उसको भी पारिवारिक मतभेदों का सामना सदैव करना पड़ता है, पिता पुत्र में मदभेद होता है जातक का जीवन सब कुछ होते हुए भी संघर्षमय होता है, यही यह ग्रहों की युति दृष्टि का परिणाम होता है। किन्तु ऐसे ग्रहों के विपरीत समय में भी रामजी के मन्दिर के निर्माण का समय नजदीक आ रहा है, यह सब शनि गुरू युति का परिणाम है हम निरन्तर लिखते आ रहे है कि धनु राशि के शनि में राम मन्दिर का निर्माण होगा। मैंने हमेशा यही लिखा है कि भारत वर्ष को पाकिस्तान की धोखा नीति एवं चीन की विस्तारवादी नीति से हमेशा – हमेशा के लिए सावधान रहना होगा। यही कारण है कि चीन भारत वर्ष को चारों ओर से घेरने का अथक प्रयास करता आ रहा है, जिसमें उसे कुछ हद तक सफलता भी प्राप्त होती जा रही है। छोटे देश का आर्थिक मदद कर आर्थिक घेरा बन्दी करना ही चीन का मुख्य एजेन्डा है, ऐसे देशों को चीन की पकड़ से बाहर निकलना दुश्कर होता है, देश छटपटाता रहता है इस नीति का खामियाजा वर्ष 2020 में चीन को उठाना पड़ेगा।
धनु राशि का गुरू चीन एवं पाकिस्तान दोनों देशों के लिये शुभ नहीं रहेगा। पाकिस्तान की स्थिति बद से बदत्तर होती जायेगी, कारण, इमरान खान के ग्रह भी धनु राशि के गुरू कारण विपरीत होंगे तथा केतु की अन्तर दशा का खमियाजा भी इमरान खान को उठाना होगा। वर्ष 1971 की स्थिति में पुनः उत्पन्न हो सकती है, जनमानस में असंतोष भड़केगा हिंसा दुर्घटना आगजनी का भी सामना करते रहना पड़ेगा, विपरीत कूटनीति उजागर होगी पाकिस्तान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ जायेगा चीन आर्थिक स्वार्थवश निरन्तर साथ देता रहेगा जिसके दूरगामी परिणाम विपरीत होते जायेंगे।
भारत वर्ष वर्तमान समय में चंद्रमा की महादशा में गुरू की अन्तर दशा से निकल रहा है। गुरू की छठे भाव में उपस्थिति शुभ नहीं होती, इसी कारण भारत वर्ष हमेशा तथाकथित धर्मनिरपेक्षावादियों के कारण सम्पूर्ण विश्व में आध्यात्मिक धर्म गुरू होने का गौरव खोता जा रहा था। अब सूर्य चन्द्रमा की दशा में स्थितियां बदलती जा रही सबसे पहले योग का प्रचार-प्रसार हुआ जिसका सम्पूर्ण विश्व ने स्वागत किया परिणाम स्वरूप संयुक्त राष्ट्रसंघ ने योग दिवस घोषित किया। यह पहला परिणाम है दुबई में राम मन्दिर के निर्माण की शिला रखी गई यह सब शुभ संकेत है किन्तु इधर गोचर के ग्रहों से देश की सावधानी रखनी होगी मंगल। शनि के दुष्परिणामों का सामना देश को भी करना पड़ रहा है। अतः कर्णधारकों को विशेष ध्यान रखना होगा, हिंसा दुर्घटना आगजनी अनावश्यक जन विरोध आदि स्थितियां घटित होने के योग है। शपथ ग्रहण की लग्न के कारण आर्थिक विषय चिन्ताजनक रहेगा। इस पर विशेष ध्यान देना होगा, सबका साथ सबका विकास फार्मूले का विशेष ध्यान रखकर उस पर अमल करना होगा। अन्रूथा जनमानस को कथनी करने के अन्तर को समझाना पड़ेगा जिसके दूरगामी परिणाम होंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440