अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी पुलिस, हमलावरों ने किया सरेंडर

खबर शेयर करें

समाचार सच, प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (एजेन्सी)। माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अतीक को गोली मारने वालों को पुलिस ने तुरंत ही दबोच लिया। दोनों की हत्या कॉल्विन अस्पताल के पास की गई। पुलिस अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी। इस हमले में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अतीक और अशरफ को गोली मारने वालों की संख्या तीन थी। इन हमलावरों ने अतीक और अशरफ को गोली मारने से पहले जय श्रीराम के नारे लगाए। हमलावरों ने अतीक अहमद और उनके भाई के सिर में गोली मारी और इसके तुरंत बाद हाथ ऊपर करके सरेंडर कर दिया। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद इलाके में भगदड़ मच गई। आसपास के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर डाउन कर दिए।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का बड़ा दांव: पूर्व उपनल कर्मियों को मिलेगा ‘समान काम-समान वेतन’, बजट में करीब 290 करोड़ का प्रावधान

प्राप्त वीडियो के अनुसार, हमले के वक्त अतीक मीडिया के सवालों के जवाब देने जा रहा था। उसने गुड्डू मुस्लिम बोला ही था कि उसके सिर में गोली मार दी गई। इसके बाद अशरफ के गोली मारी गई। गोली लगते ही दोनों भाई नीचे गिर गए और घटना स्थल पर भगदड़ मच गई। टीवी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हमलवार मीडियाकर्मी बनकर अस्पताल में आए थे।

यह भी पढ़ें -   लीजेंड्स लीग क्रिकेट को लेकर हल्द्वानी में ट्रैफिक अलर्ट! 11 से 14 मार्च तक रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान…

अतीक अहमद को उसके भाई के साथ मेडिकल के लिए रात 10.33 बजे ले जाया जा रहा था तभी भगदड़ मची और पहले अतीक और फिर अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात 10.36 मिनट पर इन दोनों की मौत की पुष्टि हुई।

Atiq Ahmed and his brother Ashraf were shot dead, the police took them to the hospital for medical treatment, the attackers surrendered

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440