उत्तराखण्ड में भूमि विवाद शिकायत की जांच कर रही पुलिस टीम पर हमला, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के मंगलौर क्षेत्र में एसएसपी कार्यालय से भूमि विवाद की शिकायत की जांच कर रही पुलिस टीम पर एक दंपती और उनके बेटे ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस की वर्दी फाड़ने का प्रयास किया, जबकि बेटे ने पुलिस के चालक को जमीन पर गिराकर घायल कर दिया और गाड़ी की चाबी लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक २० मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

यह मामला तब शुरू हुआ जब गंगा रामपुर, मुजफ्फरनगर निवासी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप कॉलोनी निवासी ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची तो दंपती ने अपने अधिकार का दावा किया और पुलिस के साथ विवाद करने लगे।

इस दौरान, दंपती का बेटा अचानक आया और चालक पर हमला किया, जिससे चालक घायल हो गया। वह पुलिस की गाड़ी की चाबी लेकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने दंपती और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शांतिकुमार ने बताया कि हमलावर का नाम हरमीत है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440