हल्द्वानी में कैनरा बैंक के एटीएम तोड़कर कैश चोरी करने का प्रयास

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की पुलिस चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने में नाकाम साबित दिख रही है। चोर पहले घरों व दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे, अब चोरों ने एटीएम मशीनों महानगर में एटीएम मशीनों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीती रात्रि यहां मुखानी स्थित कैनरा बैंक के एटीएम तोड़ कर उसमें कैश चोरी करने का प्रयास किया गया। घटना के समय एटीएम में गार्ड भी मौजूद नहीं था। चोर ने एटीएम के कैश चेस्ट को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। चोर ने पहचान छुपाने के लिए एटीएम में हेलमेट पहन कर प्रवेश किया।

जानकारी के अनुसार मुखानी में कैनरा बैंक का एटीएम है। बताया जाता है कि बीती रात चोर एटीएम में घुस गए और कैश मशीन तोड़ने का प्रयास किया। हेलमेट पहने चोरों ने कैश चेस्ट को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाए। वारदात के समय एटीएम में गार्ड भी मौजूद नहीं था। आज सुबह रात्रि ड्यूटी वाले सुरक्षा गार्ड ने बैंक मैनेजर को जानकारी दी। इस पर कैनरा बैंक के मैनेजर राजीव कांडपाल ने 100 नंबर पर फोन करके घटना की पूरी जानकारी पुलिस दी। उन्होंने कहा एटीएम में हर रोज एक सुरक्षा गॉर्ड की ड्यूटी शाम 6 से 10 बजे तक जबकि दूसरे गॉर्ड की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहती हैं। उन्होंने बताया कि गॉर्ड को अपनी मां के आकस्मिक निधन पर अपने घर जाना पड़ा था। संभवतः चोर ने गॉर्ड की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम देने का प्रयास किया हैं। मैनेजर ने अपने उच्च स्तर के अधिकारियो को भी इसकी पूरी जानकारी दी हैं। जिसके बाद उन्होंने बताया की आज़ एटीएम कैश निकासी के लिए बंद रहेगा और जल्द ही ग्राहकों को कैश निकासी की सुविधा जारी रहेगी। इधर सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440