बच्ची को चिप्स का लालच दे अपहरण का किया प्रयास, अपराधी फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रायपुर क्षेत्र में तीन साल की बच्ची को चिप्स का लालच देकर एक अज्ञात व्यक्ति साथ ले जाने लगा। बच्ची के पिता को समय पर सूचना मिल गई और उन्होंने पीछाकर बच्ची को बचा लिया। आरोपित मौका देखकर फरार हो गया। रायपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसएसआइ आशीष रावत के अनुसार, बसंत पासवान निवासी चूना भट्ठा ने तहरीर दी। जिसमें कहा कि बेटी को अज्ञात व्यक्ति चिप्स का लालच देकर चूना भट्ठा से अपने साथ ले जाने लगा। मोहल्ले के बच्चों से सूचना मिली तो वह अन्य लोग के साथ दौड़कर बच्ची के पास पहुंच गए। वहीं अज्ञात व्यक्ति मौका देखकर फरार हो गया। जिसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसएसआई ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसमें एक व्यक्ति बच्ची के साथ दिख रहा है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा खतरा! 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, चमोली में जलसैलाब के बाद टूटा संपर्क
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440