हल्द्वानी में मौसी नाबालिग भांजी को लेकर उड़ी, ये है पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी महानगर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक मौसी अपनी नाबालिग भांजी को लेकर फरार हो गई है। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   शादी में गैस सिलेंडर पर नई पाबंदी, अब सिर्फ 2 सिलेंडर मिलेंगे, ज्यादा कनेक्शन पर होगी कार्रवाई

जवाहनर नगर वार्ड 14 की निवासी अफसाना पत्नी मोहम्मद रईस ने पुलिस को बताया कि उसका मायका बिहार में है। हाल ही में उसकी 20 वर्षीय बहन सनोवर हल्द्वानी आई थी।

अफसाना ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे सनोवर ने उनकी 15 वर्षीय बेटी महक को बहला-फुसलाकर घर के बाहर ले गई और तब से उसका कोई पता नहीं है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में जन सुविधा शिविर का आयोजन, एक ही स्थान पर मिली कई सरकारी सेवाएं

परिजन दो दिन से दोनों की खोजबीन कर रहे हैं। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और जल्द ही नाबालिग को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440