32वें सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिन नगर में निकाली जागरूकता बाइक रैली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। 32वें सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिन नगर में जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। इस रैली को एसपी डॉ जगदीश चन्द्र, सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी व कोतवाल सजंय कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। हल्द्वानी निवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने आई बरेली की टीम ने नियमों का पालन कर सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया। इस दौरान एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही सड़क पर सुरक्षित चला जा सकता है। इस कार्य में सभी के सहयोग की आवश्यकता है। कहा कि इस रैली के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने लोगों से बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाने, नशे में ड्राइविंग न करने, चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नियंत्रित गति से वाहन चलाकर सुरक्षित रहने, वाहन संचालन करते समय मोबाइल पर बात न करने, दुपहिया वाहनों में तीसरी सवारी न बैठाने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजेगा श्याम नाम का जयघोष, 6 जून को होगा भव्य चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440