आयुर्वेदिक नुस्खे न सिर्फ पेट की समस्या को ठीक करेंगे, बल्कि उसे स्वस्थ भी रखेंगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आयुर्वेद के अनुसार, पेट तमाम बीमारियों की जड़ होता है। अगर पेट की सही देखभाल की जाए, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। लेकिन अनियमित जीवनशैली और अनियंत्रित खानपान के कारण पेट से जुड़ी तमाम समस्याएं होने लगती हैं। मसालेदार और तला हुआ भोजन, जंक फूड और देर रात को खाने की आदत से पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। खराब खानपान के कारण शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। आजकल बहुत से लोग पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इनसे निजात पाने के लिए लोग अक्सर दवा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे भी आजमा सकते हैं। ये आयुर्वेदिक नुस्खे न सिर्फ पेट की समस्या को ठीक करेंगे, बल्कि उसे स्वस्थ भी रखेंगे। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 5 आयुर्वेदिक नुस्खे बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करने से आपकी पेट की समस्या दूर हो जाएगी –

पेट की समस्याओं को दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय –

कब्ज
पेट में कब्ज की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। कब्ज होने पर मल त्यागने में दिक्क्त होती है, जिसकी वजह से पेट ढंग से साफ नहीं हो पाता है। पेट में कब्ज होने पर आप घी और गर्म पानी का आयुर्वेदिक नुस्खा ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच घी और आधा चम्मच नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करके पी जाएं। घी में ब्यूटिरेट एसिड होता है, जो सूजन को कम करने और पाचन में मदद कर सकता है। वहीं, नमक आंतों के बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को “बेस्ट मीडिया एजुकेटर ऑफ डिजिटल जर्नलिज़्म” सम्मान

गैस
पेट में गैस होना एक सामान्य समस्या है। लेकिन कई बार गैस की समस्या काफी बढ़ जाती है, जिसके कारण व्यक्ति को काफी परेशानी होती है। पेट में गैस होने पर आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में थाइमोल नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो गैस की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और पानी के साथ इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको गैस की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।

एसिडिटी
एसिडिटी की समस्या आजकल काफी आम बन गई है। सिर्फ बड़े लोगों को ही नहीं, आजकल बच्चों को भी एसिडिटी की समस्या होने लगी है। एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन पेट में बन रहे एसिड को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आधा चम्मच अजवाइन में एक चुटकी नमक मिलाएं। उसके बाद एक गिलास पानी के साथ इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको एसिडिटी की समस्या में काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ

ब्लोटिंग
कई लोगों को खाना खाने के बाद पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या होती है। कुछ लोगों को हर समय ही पेट फूला हुआ महसूस हो सकता है। पेट में ब्लोटिंग का सीधा संबंध पाचन तंत्र में गड़बड़ी से है। ब्लोटिंग की समस्या से निजात पाने के लिए आप एक चम्मच सौंफ चबाकर खाएं। उसके बाद एक गिलास गर्म पानी पी जाएं। इस आयुर्वेदिक नुस्खे की मदद से आपको पेट फूलने की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।

बदहजमी
कई लोगों का भोजन ठीक से नहीं पच पाता है, जिसे बदहजमी या अपच की समस्या कहते हैं। खाना ठीक से न पचने के कारण भूख भी कम लगती है। बदहजमी होने पर लोग अक्सर दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन इस समस्या के लिए बार-बार दवा का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आप बदहजमी से छुटकारा पाने के लिए अदरक के पानी या चाय का सेवन कर सकते हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बदहजमी और मतली की समस्या को दूर करते हैं। अदरक का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है और पेट में जलन और गैस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440