निर्माणाधीन बाबा गरीब नाथ आश्रम का लेंटर गिरा, एक व्यक्ति की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हिमालयन कॉलोनी हरिपुर कला स्थित निर्माणाधीन बाबा गरीब नाथ आश्रम का लेंटर गिर गया है। जिसके परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई।
आज प्रातः लगभग 9:30 बजे थाना रायवाला पुलिस को सूचना मिली कि हरिपुर कला में सप्त ऋषि बॉर्डर के पास निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई है। जिसके नीचे कुछ मजदूर दबे हुए हैं। उक्त घटना की गंभीरता के दृष्टिगत त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष रायवाला अमरजीत सिंह रावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा की हिमालयन कॉलोनी हरिपुर कला स्थित निर्माणाधीन बाबा गरीब नाथ आश्रम का लेंटर गिर गया है। जिसके नीचे दो व्यक्ति दबे हुए हैं। विलंब होने पर किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घटित होने के दृष्टिगत अविलंब रायवाला पुलिस के द्वारा क्रेन की व्यवस्था कर गिरे हुए लेंटर को क्रेन की सहायता से उठाकर नीचे दबे हुए दोनों घायलों को बाहर निकालकर 108 के माध्यम से जीडी हॉस्पिटल हरिद्वार भिजवाया गया। रेस्क्यू के दौरान ही पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल मौके पर पहुंचे, संपूर्ण रेस्क्यू कार्यवाही क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में की गई। घायलों के जीडी हॉस्पिटल हरिद्वार पहुंचने के पश्चात डॉक्टरों के द्वारा अत्यधिक चोट लगने के कारण एक व्यक्ति राजू भाई पुत्र खीमजी भाई निवासी पोरबंदर जिला पोरबंदर गुजरात उम्र 45 वर्ष को मृत घोषित किया गया। थाना रायवाला पुलिस के अनुसार घायल ने अपना नाम सुभाष पुत्र मदनलाल निवासी दिल्ली उम्र लगभग 35 वर्ष बताया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   गिलोय का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440