उत्तराखंड में न्यू ईयर मनाने आ रहे सैलानियों के लिए बुरी खबर, विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम की मार से जनजीवन जहां बेहाल है। वहीं दिन में चटख धूप और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से सेहत नासाज हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 दिसंबर से प्रदेश में हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार जताए गए है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के चलते हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर हिमपात हो सकता है।

बताया जा रहा है कि 25, 26 और 27 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, लेकिन 30 और 31 दिसंबर को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। ऐसे में इस बार न्यू ईयर के मौके पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने उत्तराखंड आ रहे सैलानियों को निराश होना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440