बल्यूटिया ने कसा भाजपा पर तंज, चार साल बेमिसाल की पोल खुली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा के चार साल बेमिसाल की पोल खुल गई। वहीं राज्य के सीएम को त्यागपत्र देना पड़ा। वहीं राज्य में जनता की गाड़ी कमाई का दुरुपयोग कर सरकार की योजनाओं को यूनिपोल और विज्ञापनों में लुटाया गया। बल्यूटिया ने कहा कि बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार भाजपाकाल में खूब पनपा। वहीं जनता ठगा महसूस कर रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल बेकार रहे। यह बात आज खुद भाजपा ने ही साबित कर दी है। यदि भाजपा राज के चार सालों में काम हुए होते और भाजपा के अंदर राजनैतिक संतुलन होता तो आज यह उठापटक नहीं होती। मतलब साफ है कि भाजपा सिर्फ मुख्यमंत्री बनाती है और उसे जनता के हितों की कोई परवाह नहीं है। बल्यूटिया ने चुटकी ली कि न तो अब तक चार साल तक राज कर चुके मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत प्रदेश की जनता के लिए कुछ कर पाए और न अब आने वाला मुख्यमंत्री कुछ कर पाएगा। यह हकीकत में ही डबल इंजन की सरकार साबित हुई है जो सिर्फ तेल पीती है। इस सरकार ने खाने के तेल से लेकर पेट्रोल डीजल तक कुछ नही छोड़ा। भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह जनता की नहीं बल्कि अपनी ही पार्टी की सरकार है। आगामी 2022 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

यह भी पढ़ें -   रुड़की की बेटी काजल सैनी बनीं एसडीएम, गांव से प्रशासनिक सेवा तक का सफर बना मिसाल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440