एक सप्ताह को आमजन और पर्यटकों के प्रवेश में लगी रोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रसित मरीजों के मिलने से शासन प्रशासन गंभीर हो गया है। आपकों बता दें कि राजधानी देहरादून में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए पहुंचे 10 आइएफएस (भारतीय वन सेवा) अधिकारी पाजिटिव मिले हैं। जिसकों देखते हुए यहां एक हफ्ते के लिए आमजन और पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। फिलहाल, अगले आदेश तक कोई भी संक्रमित अधिकारी यहां से बाहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाएगा।

ज्ञात हो कि देशभर के 48 आइएफएस अधिकारी मिड टर्म करियर ट्रेनिंग पर हैं। पहले इन अधिकारियों ने लखनऊ में प्रशिक्षण लिया, जिसके बाद एक हफ्ते दिल्ली में ट्रेनिंग चली। इसके बाद ये सभी आइजीएनएफए में साप्ताहिक प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को दून पहुंचे थे। दून के लिए प्रस्थान से पहले सभी का दिल्ली में कोरोना टेस्ट कराया गया था। इसमें 10 अधिकारी संक्रमित पाए गए। इनमें से तीन अधिकारी (हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के) पहले ही अपने गंतव्य को चले गए थे। अकादमी में सात संक्रमित अधिकारी पहुंचे। इसके बाद अकादमी ने भी कोरोना की जांच कराई। इस दफा तीन अन्य अधिकारी भी संक्रमित पाए गए। यहां 10 अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विजयदशमी 2026: दशहरा को करें भगवान राम के इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वास और एकाग्रता में होगी वृद्धि
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440