बनभूलपुरा पुलिस ने 20 नशे के इंजेक्शनों के साथ एक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले तस्कर को 20 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस धारा के अन्तर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के लक्ष्य नशा मुक्त उत्तराखण्ड संकल्प के तहत् अवैध मादक पदार्थों की तस्करीए बिक्रीए सेवन के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में एसपी सिटी हरबन्स सिंहए क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने व अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने के संबंध में थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। उ0नि0 विरेन्द्र चन्दए कानि0 मौ0 यासीन व कानि0 मुन्ना सिह के द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्थाए कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग अभियान चला रहे थे इसी दौरान मौ0 शाहरूख सिद्दीकी पुत्र मौ0शाहिद सिद्दीकी नि0 काबुल का गेट वार्ड नं0 31 को 20 अदद नशीले इन्जेक्शनों के साथ तस्करी करते हुए कब्रिस्तान गेट के पास उत्तर उजाला से गिरफ्तार किया। पुलिस अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Banbhulpura police arrested one with 20 drug injections

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   Govardhan Puja 2026: 10 नवंबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, अन्नकूट का महत्व और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440