72 घंटे तक प्रशासन की निगरानी में रहेगा बनभूलपुरा

खबर शेयर करें

-कोरोना के संक्रमण रोकने को नैनीताल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
-पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर प्रशासन हुआ सख्त

समाचार सच, हल्द्वानी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कोरोना के संक्रमण को रोकने व क्षेत्र में पांच पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद बनभूलपुरा क्षेत्र को तीन दिन के लिये सील करने के निर्देश दिये है। इस दरमियान दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तु आपूर्ति के अतिरिक्त कोई अन्य वाहन इस क्षेत्र में आवाजाही नहीं कर पायेगा। वहीं कोई व्यक्ति पैदल भी नहीं जा पायेगा। इधर डीएम बंसल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में जो नमूने जांच के लिये गये थे, वे पॉजिटिव पाये गये हैं। ज्ञात हो कि ये व्यक्ति मरकज से लौटे तबलीगी जमात से जुड़े हुए थे और यह भी पता चला है कि ये हल्द्वानी क्षेत्र के निवासी थे।

डीएम ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कोरोना वायरस से पॉजिटिव इन व्यक्तियों द्वारा इस क्षेत्र में अन्य व्यक्तियों से भी सम्पर्क किया है, इसलिए यहां पर कोरोना वायरस से संक्रमण की संभावना बन गयी है। इसलिये यहां के निवासियों की सुरक्षा के लिये यह कदम उठाना जरूरी हो गया है। इसलिए वर्णित क्षेत्र में 03 दिवस (72 घंटे) तक उस क्षेत्र में सामुदायिक निगरानी व कॉन्टेक्ट ट्रेकिंग हेतु यातायात के साथ ही वर्णित क्षेत्र से बाहर के निवासियों का आवागमन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबन्धन अधिनियम- 2005 तथा महामारी एक्ट 1897 के प्राविधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पायें गये है उस क्षेत्र में अग्रिम 03 दिवस (72 घंटे) तक उस क्षेत्र में सामुदायिक निगरानी व कॉन्टेक्ट ट्रेकिंग हेतु यातायात के साथ ही वर्णित क्षेत्र से बाहर के निवासियों का आवागमन पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। जिलाधिकारी ने बंसल ने कहा कि इन नियमों का पालन करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

उन्होंने कहा कि एसएसपी को यातायात अन्य व्यक्तियों का क्षेत्र में आवागमन प्रतिबन्धित करने, बैरीकेटिंग करने का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस अधिकारी की टीम में माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के क्षेत्र में निवास अवधि के दौरान सम्पर्क करने वालों की कॉन्टेक्ट ट्रेकिंग किया जायेगा तथा स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग की टीमों को सुरक्षा हेतु आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया जायेगा। सीएमओ को यहां के निवासियों के स्वास्थ्य की जांच और संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध अथवा कोरोना वायरस के लक्षण पाये जाने पर तत्काल कोरोना वायरस की जांच करवाना सुनिश्चित करेंगे।

सिटी मजिस्ट्रेट को क्षेत्र का भ्रमण कर कानून एवं शान्ति-व्यवस्था और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति डोर टू डोर करने की व्यवस्था पूर्ति विभाग सौंपी गयी है। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी समस्त व्यवस्थाओं के प्रभारी होंगे तथा समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त कार्य हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440