उत्तराखंड में कार खाई में गिरी, बैंक मैनेजर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग/चमोली। उत्तराखंड में बुधवार रात दो बड़े हादसों ने हड़कंप मचा दिया। पहला हादसा रुद्रप्रयाग जिले में सन बैंड के पास हुआ, जहां एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चमोली जिला सहकारी बैंक सतेराखाल शाखा के मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, वह गोपेश्वर से बैठक कर लौट रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

इसी बीच, बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर एक और दर्दनाक हादसा सामने आया। घोलतीर के पास एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। वाहन में चालक सहित कुल 19 तीर्थयात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में 9 यात्री छिटककर पहाड़ी पर अटक गए, जिनमें एक की मौत हो गई जबकि 8 घायल हैं। बाकी 10 लोगों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव दल मौके पर जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 6 सितम्बर 2026, रविवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

दोनों हादसों ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है और एक बार फिर से उत्तराखंड की दुर्गम सड़कों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने थामा BJP का दामन, कई शिक्षक-युवा भी भगवा खेमे में, बड़े सियासी संदेश की तैयारी!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440