शहादत दिवस पर गांधी जी को स्वराज आश्रम में श्रद्धांजलि देकर किया याद
समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पितकर श्रद्धांजलि दी और उनको याद करते हुए उनके बताये रास्ते में चलने का संकल्प लिया।
यहां कांग्रेस मुख्यालय स्वराज आश्रम में गुरूवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक डॉ0 (श्रीमती) इंदिरा हृदयेश ने कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी जी का अमूल्य योगदान रहा हैं हम सभी को उनके बताये रास्ते पर चलकर देश के विकास में जुटना होगा।
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, एनबी गुणवंत, जिला मंत्री हेंमत साहू, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, जीवन सिंह कार्की, जसप्रीत सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


