बेस चिकित्सालय समीप बने कूड़े घर से नहीं उठा 20 दिनों से कूड़ा, लोगों का जीना हुआ मुश्किल

खबर शेयर करें

आक्रोशित कांग्रेसियों व व्यापारियों ने किया नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम पर पीए मोदी के स्वच्छता अभियान पर कितना असर है कि बेस चिकित्सालय समीप बने कूड़े घर से विगत 20 दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। जिस कारण चिकित्सालय से लगे दुकानों के दुकानदारों व राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया है। शनिवार को इस मामले पर आक्रोशित दुकानदारों ने कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

इस मौके पर साहू ने कहा कि सैकड़ो कुंटल कूड़ा जमा होने से आस पास के दुकानदारों समेत बाजार आने वाले हज़ारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निगम की इस लापरवाही की वजह से लोगों बीमारियां फैल रही है। जिस वजह व्यापारियों व स्थानीय लोगों में निगम के प्रति आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ही कूड़ा नहीं हटाया गया तो उन्हेें उग्र आन्दोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपैरेंट्स डे’ पर उमड़ा स्नेह और संस्कारों का संगम

प्रदर्शन करने वालांे में मुख्यरूप से मदन लाल, चंद्रप्रकाश सागर, दिनेश चंद्र पाठक, पवन कुमार, गंगा सिंह चिलवाल, हैदर अली, नरेंद्र सजवाण, मोनू कुमार, सोनू चावला, असगर अली समेत आदि कार्यकर्ता व व्यापारीगण शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440