मुख्यमंत्री का 28 फरवरी को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री प्रातः 10.45 बजे लोहियाहेड हेलीपैड, खटीमा (उधमसिंह नगर) से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10.55 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे कार द्वारा सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे, जहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री प्रातः 11.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न 1.00 बजे वे पीएसपी चिकित्सालय, हल्द्वानी के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे।

इसके बाद अपराह्न 2.30 बजे से 3रू00 बजे तक एफटीआई सभागार में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक एवं ब्रीफिंग करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 3.15 बजे एफटीआई हेलीपैड से खटीमा (उधमसिंह नगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल में मिलावटखोरों और कालाबाजारियों की अब खैर नहीं! CM धामी के निर्देश पर सख्त हुआ प्रशासन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440