कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों से मिलती है मुक्ति

खबर शेयर करें

-जानिए महत्व, मुहूर्त और दीपदान विधि

समाचार सच। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग में स्नान दान का शुभ संयोग बन रहा है। 12 नवंबर को भरणी नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ग्रह गोचरों के शुभ संयोग में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान, पूजन और दान का विधान है।

कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान का महत्व
कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने से भगवान विष्णु की आपार कृपा बरसती है। माना जाता है कि गंगा में इस दिन स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ-साथ काया भी निरोगी रहती है। गंगा स्नान के बाद दीप दान करने से दस यज्ञों के बराबर फल मिलता है। इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने अपना पहला अवतार मत्स्य इसी दिन लिया था। भगवान शंकर ने भी इसी दिन त्रिपुरासुर का वध करके देवताओं को उसके प्रकोप से मुक्ति दिलाई थी।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गंगा स्नान मुहूर्त
12 नवंबर दिन मंगलवार को पूर्णिमा रात्रि 7.13 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:12 बजे से 11:55 बजे तक है। वहीं गुली काल मुहूर्त दोपहर 11:33 बजे से 12:55 बजे तक है। इस दिन पुरे दिन गंगा स्नान और विष्णु पूजन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

क्या करना चाहिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन ?
कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखा जाता है। इस दिन भक्त मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए स्नान, दान, हवन, यज्ञ और उपासना करते हैं। साथ ही इस दिन गंगास्नान और शाम के समय दीपदान करना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में गंगा जैसी पवित्र नदियों में लोग स्नान करने पहुंचते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि भरणी नक्षत्र में गंगा स्नान व पूजन करने से सभी तरह के ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो जाती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440