बीडीसी सदस्य गोपाल अधिकारी ने सहयोग को बढ़ाया हाथ

खबर शेयर करें

कोरोना वायरस से बचाव के टिप्स

समाचार सच, हल्द्वानी। हरिपुर तुलाराम गोरापड़ाव में बीडीसी सदस्य गोपाल सिंह अधिकारी ने क्षेत्र में सेनिटाइजर का छिड़काव किया और लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जागरूक किया। गौरतलब है कि हरपिुर तुलाराम के क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह अधिकारी ने कोरोना बीमारी से बचने के लिए क्षेत्र में सेनिटाइजर किया। उन्होंने कहा कि सेनिटाइजिंग से घातक वायरस से जहां बचाव होगा वहीं, लोगों को कोरोना से मुक्ति मिलेगी।

वहीं उन्होंने लोगों को जागरूक किया इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सेनेटाइजिशन के फायदे बताये और ग्रामीणों को एक सोशल डिस्टेंस के फायदे बताये। इस दौरान ग्रामीणों को अपने आस-पास, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिये जाने पर आवश्यकता जतायी। वहां दीवान सिंह राठौर, गिरीश चन्द्र भट्ट, कौशल पंत, भुवन चन्द्र जोशी, पूरन चन्द्र जोशी, जगदीश बचखेती, गोपाल आर्या व अजय आर्या मौजूद थे।

जनसमस्याओं को उठाते आये हैं अधिकारी
हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में गोपाल सिंह अधिकारी जनसमस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाते आये हैं। बीडीसी सदस्य बनने से पूर्व भी आम लोगों के लिए मददगार बनकर उभरे हैं। चाहे गौला में कार्यरत मजदूरों की समस्याएं हों या किसी मरीज को सस्ती कीमत पर सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराई है। उनका कहना है कि वे भविष्य में भी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगे रहेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440