समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में इंटरनेट पर एक अस्पताल का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर संपर्क करना एक महिला को महंगा पड़ गया। महिला के खाते से बदमाशों ने 66 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता महिला ने अब मुखानी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
मुखानी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कठघरिया निवासी एक महिला कहना है कि विगत माह 25 मई को उन्होंने किसी काम से इंटरनेट से नंबर लेकर एक निजी अस्पताल में फोन किया था। सामने वाले ने भी अपने आप को अस्पताल कर्मचारी बताया। बातचीत में आरोपी ने उनसे काम के संबंध में पांच रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने और मोबाइल पर आया मैसेज फारवर्ड करने को कहा। झांसे में आई महिला ने पांच रुपये ट्रांसफर कर मैसेज भी भेज दिया। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर 58 हजार और आठ हजार रुपये कटने के दो मैसेज आए। बैंक में पूछताछ की तो पता चला कि यूपीआई पिन भी ब्लॉक किया गया है। महिला ने पुलिस से ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है।
इधर एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया कि मामला साइबर सेल को ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर कस्टमर नंबर सर्च करते हुए लोगों को काफी सावधान रहना चाहिए। इंटरनेट पर सीधे सर्च करने के बजाय आप जिस संस्थान का कस्टमर केयर नंबर ढूंढ रहे हैं, उसकी आधिकारिक साइट पर जाएं और तब पता करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















