बड़ी खबर: दिव्यांगों के लिए फ्री ऑटोमैटिक हाथ — रजिस्ट्रेशन शुरू, 100 लोगों पर लगेगा कैंप!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं पर्यावरणविद डॉ. आशुतोष पंत ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड के ऐसे दिव्यांग व्यक्तियों को बैटरी से चलने वाला स्वचालित कृत्रिम हाथ निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिनका हाथ कोहनी से लगभग 4 इंच नीचे से कटा हुआ है और वे इच्छुक हैं। यह सेवा निशक्तजन सेवा संस्थान, पीलीभीत के सौजन्य से प्रदान की जाएगी। इच्छुक दिव्यांग व्यक्ति पंजीकरण के लिए निम्न दस्तावेज व्हाट्सएप नंबर 9997019501 पर भेज सकते हैं:
-आधार कार्ड की फोटो
-कटा हुआ हाथ स्पष्ट दिखती फोटो
-सीएमओ से प्राप्त दिव्यांगता प्रमाण पत्र
-संपर्क मोबाइल नंबर

हर महीने की 12 तारीख को विशेष सेवा शिविर
संस्थान द्वारा प्रत्येक माह की 12 तारीख को पीलीभीत स्थित अंकुर राइस मिल परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है, जिसमें हृदय, दांत, आंख और कान से संबंधित उपचार की व्यवस्था रहती है।

हाल ही में आयोजित शिविर में—
65 लोगों को कान की मशीनें वितरित की गईं
निःशुल्क ईसीजी से 13 हृदय रोगियों की पहचान कर उपचार सुनिश्चित किया गया
240 लोगों को चश्मे दिए गए
22 लोगों के नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन की व्यवस्था की गई

यह भी पढ़ें -   अंजीर एक नेचुरल विरेचक औषधि यानी प्राकृतिक कब्ज दूर करने वाला उपाय हैं

संस्थान के अध्यक्ष अमृत लाल एवं उनकी टीम अपने संसाधनों से यह सेवा कार्य कर रही है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!

100 पंजीकरण के बाद लगेगा कृत्रिम हाथों का कैंप
अब तक 17 लोगों का पंजीकरण हो चुका है। 100 लाभार्थियों के पंजीकरण पूर्ण होते ही सभी के लिए कृत्रिम हाथ लगाने की व्यवस्था की जाएगी। जिन दिव्यांगों को सुनाई नहीं देता, उनके लिए भी हल्द्वानी में निःशुल्क सुनने की मशीन उपलब्ध कराने की तैयारी है।

अपील: यदि आप किसी पात्र दिव्यांग व्यक्ति को जानते हों तो उन्हें इस सेवा के बारे में अवश्य सूचित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440