समाचार सच, देहरादून। साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से 1.05 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। धोखाधड़ी निकिता पत्नी अरुण कुमार मूल निवासी जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के साथ हुई। वह प्रेमनगर क्षेत्र में रहती हैं। बीते 31 जुलाई को एक पार्सल मिला। क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट की। इसके बाद उनके खाते से पहले पांच हजार और फिर एक लाख रुपये कट गए। प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













