लोगों की समस्याओं के समाधान को शासन प्रतिबद्ध

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना के खिलाफ शासन-प्रशासन की मुहिम में भागीदार बनकर इीस बीमारी से लड़ना होगा, साथ ही लोगों की समस्याओं में समाधान को शासन प्रशासन प्रतिबद्ध है।
उक्त बात रविवार को यहां काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में कुमांऊ कमिश्नर डॉ0 नीरज खैरवाल ने व्यक्त किये। साथ ही डीएम व एसएसपी नैनीताल ने भी प्रशासन व पुलिस का पक्ष रखा। गौरतलब है कि कोरोना बीमारी को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट मोड में है। प्रशासन की तैयारियों व वर्तमान स्थिति पर कुमांऊ कमिश्नर नीरज खैरवाल ने डीएम सविन बंसल और एसएसपी सुनील मीणा के साथ प्रेसवार्ता की।
आयुक्त खैरवाल ने कहा कि मंडल के दूरदराज प्रशासन को निर्देशित किया गया। क्षेत्र में राशन की कहीं कमी नहीं रहने दी जायेगी, वहीं इसके स्वास्थ्य विभाग को भी स्थानीय प्रशासन से बेहतर समन्वय बनाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध है तो इसकी सूचना पुलिस व हैल्प लाइन को दें। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि वे लोगों को कोरोना बीमीरी के प्रति जानकारी दे और लोगोें से नियमों का पालन करने को कहा।

वहीं डीएम सविन बंसल ने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल को अस्थायी रूप से कोरोना अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में एसटीएच की ओपीडी भी संचालित की जायेगी। उन्होेंने कहा कि शासन ने कोरोना बीमारी को लेकर विशेष सतकर्ता बरतनें के निर्देश दिये है। वहीं राशन भी पर्याप्त मात्रा में सस्ते गल्ले की दुकानों को उपलब्ध कराया गया है। अनियमितता पाये जाने पर कुछ सस्ते गल्ले की दुकानों को सस्पेंड किा गया है।

इस दौरान एसएसपी नैनीताल ने कहा कि देखने में आ रहा है, लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे है। इसके लिए लोगों में जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों के सहयोग के लिये है और लोगों को भी पुलिस व शासन-प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
वार्ता के दौरान एक अधिकारी को व्हाटसएप ग्रुप की मांग की गयी, जो पत्रकारों को समय पर सूचना दे, इसके लिए आयुक्त सहायक सूचना निदेशक योगेश मिश्रा को नामित किया गया।
रिपोर्ट : धीरज भट्ट सहायक सम्पादक एवं कैमरामेन रोहित यादव



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


