जिले में प्रवेश से पहले बूथ पर करानी होगी जांच, सभी तैयारियां पूर्ण: आशीष

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए आज से देहरादून जिले में प्रवेश से पहले बूथ पर जांच करानी होगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शाम को कुछ लोगों के सैंपल लिए गए। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के साथ ही जिले की सीमा पर टेस्टिंग बूथ बनाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बगैर कोविड टेस्ट रिपोर्ट के दून में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लोगों को बॉर्डर पर कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। होम क्वारंटीन और आइसोलेशन से राहत पाने वालों को बॉर्डर चेकपोस्ट पर बनाए गए बूथ पर कोविड टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। जांच का भुगतान लोगों को अपने पास से करना होगा। डीएम ने बताया कि अब 96 घंटे की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने पर लोगों को जिले में एंट्री दी जाएगी। बताया कि एंटीजन रिपोर्ट 10-15 मिनट में ही मिल जाएगी। बूथ पर हुई जांच 24 घंटे बाद मिलेगी। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संबंधित व्यक्ति को कोविड की गाइडलाइन का पालन करना होगा। अगर रिपोर्टर निगेटिव आती है तो जिले में एंट्री दी जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440