रोज खाली पेट पपीता खाने के फायदे, इसमें विटामिन सी, ई भी भरपूर पाया जाता है

खबर शेयर करें

Benefits of eating papaya on an empty stomach daily, Vitamin C, E are also found in it.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पपीता का फल वेट लॉस और बॉडी डिटॉक्स के लिए एक बेहतरीन फूड माना जाता है। भारत में पपीता आसानी से उपलब्ध होता है और अब तो लगभग पूरे साल ही इस फल की कुछ वेरायटीज उपलब्ध होती हैं। हालांकि, बहुत से लोगों को पपीता खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में अधिक जानकारी नहीं होती और वे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने या पेट फूलने के डर से पपीते का सेवन नहीं करना चाहते। लेकिन, इसके विपरीत पपीता खाना स्वास्थ्य को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। इस लेख में आप पढ़ेंगे पपीते में पाए जाने वाले पोषक तत्वों और उनके हेल्दी फायदों के बारे में।

क्यों हर किसी के लिए लाभकारी है पपीते का सेवन ?
पपीता एक मीठा और रसीला फल है जो लाल-नारंगी रंग का होता है। हालांकि, कच्चे पपीते का भी सेवन किया जाता है और इससे सब्जी या अचार बनाया जाता है। लेकिन, पके हुए पपीते का सेवन अधिक किया जाता है। टमाटरों और तरबूज की तरह पपीते में भी लाइकोपीन पाया जाता है। पपीते में विटामिन ए के साथ साथ विटामिन सी और विटामिन ई भी पाया जाता है। साथ ही इसमें बीटा-केरोटिन भी होता है। पपीते के फल मे पपैन नामक एक एंजाइम भी होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इसमें फॉलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी होता है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

पपीते के फल के अलावा पपीते की पत्तियां और पपीते के बीज भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनका सेवन अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। इन्हीं पोषक तत्वों की मात्रा के कारण पपीते को हर मौसम और हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त माना जाता है। हालांकि, प्रेगनेंसी जैसी कुछ स्थितियों में पपीते के सेवन से परहेज की भी सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

पका हुआ पपीता खाने के फायदे क्या हैं

  • पपीते का फल खाने और पपीते की पत्तियों का रस पीने से इम्यून पॉवर बढ़ती है।
  • यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है। जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर बनती है।
  • शरीर की सूजन कम करने के लिए भी पपीते का सेवन कारगर हो सकता है।
  • पपीता खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वेट लॉस होता है।
  • गट हेल्थ में सुधार होता है।
  • डायबिटीज में पपीते की पत्तियों का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

हेल्थ ही नहीं ब्यूटी भी बढ़ाता है पपीता

  • स्किन की ड्राईनेस कम करने के लिए पपीते का सेवन किया जा सकता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग की प्रक्रिया को कम करते हैं।
  • डेड स्किन सेल्स की परत साफ करने के लिए पपीता लाभकारी है।
  • इसी तरह चोट और घाव को भरने में भी पपीता मददगार है।
  • पपीते की पत्तियों का रस लगाने से हेयर ग्रोथ तेजी से होती है।
  • स्कैल्प की त्वचा को हेल्दी बनाता है पपीता।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440