गुनगुने नींबू पानी से दिन की शुरूआत करने के फायदे ही फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सुबह उठकर गर्म नींबू पानी पीने के इतने फायदे हैं कि समझ ही नहीं आता कि इसे बताना कहाँ से शुरू करें। अगर गर्म नींबू पानी को सुपर ड्रिंक कहें तो जरा भी अतिश्योक्ति नहीं होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि गुनगुने नींबू पानी से सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी फायदे ही नहीं होते बल्कि इससे आप अपनी पर्सनैलिटी को भी एक चमक दे सकते हैं। बहरहाल यह तो हम सब जानते ही हैं कि गर्म पानी पीने से वजन कम होता है। लेकिन यह भी जान लीजिये की गर्म नींबू पानी के नियमित सेवन से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। चेहरे पर निखार आता है। यही नहीं इसके नियमित सेवन से बालों में चमक भी आ जाती है। अगर पेट में गैस की समस्या है तो वह भी दूर हो जाती है। इससे किडनी स्टोन से भी बचाव होता है।
गुनगुने नींबू पानी में मौजूद विटामिन सी सुबह उठकर गर्म नींबू पानी पीने के इतने फायदे हैं कि समझ ही नहीं आता कि इसे बताना कहाँ से शुरू करें। अगर गर्म नींबू पानी को सुपर ड्रिंक कहें तो जरा भी अतिश्योक्ति नहीं होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि गुनगुने नींबू पानी से सिर्फ स्वास्थ्य संबंधी फायदे ही नहीं होते बल्कि इससे आप अपनी पर्सनैलिटी को भी एक चमक दे सकते हैं। बहरहाल यह तो हम सब जानते ही हैं कि गर्म पानी पीने से वजन कम होता है। लेकिन यह भी जान लीजिये की गर्म नींबू पानी के नियमित सेवन से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। चेहरे पर निखार आता है। यही नहीं इसके नियमित सेवन से बालों में चमक भी आ जाती है। अगर पेट में गैस की समस्या है तो वह भी दूर हो जाती है। इससे किडनी स्टोन से भी बचाव होता है।
गुनगुने नींबू पानी में मौजूद विटामिन सी और हेल्दी मिनरल्स सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाने में हमेशा मदद करते हैं। गुनगुना नींबू पानी बॉडी से टॉकिसन्स को बाहर निकालकर लिवर, किडनी और दूसरे ऑर्गन्स को स्वस्थ रखता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन की रिपोर्ट की मानें तो 31 फीसदी पुरूष और 26 फीसदी महिलाएं हाइपरटेंशन का शिकार होती हैं, गुनगुना पानी न केवल ब्लड प्रेशर को कम करता है बल्कि रक्त नलिकाओं का मुलायम और लचीला बनाता है। अगर आपको छाती में जकड़न और जुकाम की समस्या बनी रहती है, तो गर्म पानी से ये समस्या ठीक हो जाएगी। हम जो खाना खाते हैं, वो फूड पाइप के जरिए आगे जाता है। लेकिन इस प्रक्रिया में खाने के तमाम अवशेष फूड पाइप में ही फंसे रह जाते हैं। गर्म नींबू पानी पीने से ये अवशेष बाहर निकल जाते हैं। नींबू पानी पीने से ज्यादा तेल मसाले की चीजें भी पच जाती हैं। इसे नियमित पीने से शरीर जल्दी डिटॉक्स हो जाता है,जिसकी वजह से पाचन-क्रिया सही रहती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर हो जाती है। नींबू में मौजूद विटामिन सी और पोटैशियम इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। गुनगुना नींबू पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। अगर आपको पेट की समस्या रहती है तो गुनगुना नींबू पानी पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। लिवर की सेहत मेटाबॉलिज्म का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। गुनगुना नींबू पानी पीने से लिवर साफ होता है। सुबह गर्म नींबू पानी पीने से लिवर की एनर्जी बनी रहती है। चूंकि नींबू एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर भी है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440