शातिर ठग महिलाओं से सावधान, ज्वैलर्स दुकानदार को लगा दिया इस तरह एक लाख का चूना…

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। सोने की ज्वैलरी का कारोबार करने वाले दुकानदार अब सावधान हो जाये, क्योंकि बाजार में इन दिनों शातिर ठग महिलायें घूम रही है। वह किसी भी दुकानदार को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रही है। ऐसी ही एक घटना उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर महानगर में हुई है। जिसमें युवती समेत दो महिलाओं ने एक सुनार को एक लाख रुपये की चपत लगाकर चंपत हो गईं। फरार दोनों महिलाएं करीब एक लाख रुपये की चेन के बदले नकली सोने की चेन दे गईं। सुनार ने महिला की चेन को पिघलाकर देखा तो वे नकली निकलीं। ठगी का एहसास होने पर सुनार ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस दुकान व आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें -   आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान

बृहस्पतिवार दोपहर मुख्य बाजार पांच मंदिर के पास भल्ला ज्वैलर्स की दुकान पर दो महिलाएं सोने की चेन लेने पहुंची। दुकान स्वामी मनोज भल्ला ने बताया कि महिलाओं ने एक सोन की चेन दिखाकर उसे बदलकर दूसरी चेन लेने की बात कही। इस पर उन्होंने महिलाओं को सोने की चेन दिखाईं। इनमें एक चेन पसंद करने पर उसका मूल्य करीब एक लाख चार हजार रुपये बना। जबकि महिलाओं की चेन का मूल्य एक लाख रुपये था। इस पर महिलाओं ने उन्हें चार हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए और फिर चेन लेकर चली गईं।

यह भी पढ़ें -   कसाण बैंड पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, दो गंभीर घायल

मनोज ने बताया कि महिलाओं की सोने की चेन को पिघलाकर देखा तो उसमें सिर्फ दस फीसदी ही सोना था। बाकी उस पर धातु लगी थी। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा व मनोज छाबड़ा आदि पदाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर व्यापारी नेता भी दुकान पर पहुंच गए। बाजार चौकी इंचार्ज पंकज मेहर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440