कैबिनेट मंत्री भगत ने किया 52 लाख से निर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने शनिवार को कालाढूंगी विधान सभा क्षेत्र में 52 लाख से निर्मित संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता है। आधारभूत सुविधायें जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस सम्पर्क मार्ग की काफी समय से मांग थी, जो पूरी हुई है। कहा कि प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में छड़ायल चौराहे से बसुन्धरा बैंकेट हॉल होते हुये आरटीओ रोड सम्पर्क मार्ग बनने से यहां के लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जनता के समस्याओं के समाधान के लिए वह तत्पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   टिफिन पहुंचाते-पहुंचाते देखा प्रशासन का काम, उसी सपने ने मीनाक्षी भाटिया को बना दिया डिप्टी कलेक्टर

लोकार्पण समारोह में महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, ग्राम प्रधान भूपाल सिंह बोरा, पार्षद पंकज चुफाल के अलावा दर्जाधारी तरूण बंसल, भाजपा प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष नवीन भट्ट, विधायक प्रतिनिधि विकास भगत, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, जिला मंत्री प्रताप बोरा, कुमाऊं सह मीडिया प्रभारी रवि कुरिया, प्रकाश पटवाल, गणेश साह, घनश्याम शर्मा, कमल पाण्डे, धीरज पाण्डे, भवान सिंह बिष्ट, गोपाल मेहरा, कुन्दन भाकुनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, बेसमेंट में फंसे लोगों को दमकल ने निकाला, मृतकों की संख्या 10 पहुंची
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440