हल्द्वानी में मुखानी चौराहा बना अब भगवान परशुराम चौक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में स्थित मुखानी चौराहा का नाम अब भगवान परशुराम चौक कर दिया है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के एक दिन पूर्व शुक्रवार को नगर निगम के मेयर डॉ0 जोगेन्द्र सिंह रौतेला तथा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने चौराहा पर शिलापट के माध्यम से उक्त भगवान परशुराम चौक का अनावरण किया। आपको बता दें कि अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा विगत कई वर्षों से मुखानी चौराहा का नाम भगवान परशुराम चौक किये जाने को लेकर ज्ञापन के माध्यम से निगम मेयर से मांग करते आ रहे थे। जिस पर परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर मेयर डॉ0 जोगेन्द्र सिंह रौतेला ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी थी।

यह भी पढ़ें -   विशेषज्ञ डॉक्टर को धमकी देने का आरोप: भीमताल विधायक पर गंभीर सवाल

अनावरण समोरोह के दौरान अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मेयर का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंडित विशाल शर्मा ने मेयर तथा निगम परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बताया समस्त ब्राह्मणों की तरफ से भगवान परशुराम चौक भगवान परशुराम के लिए एक छोटा सा उपहार होगा।
उनका कहना था कि आगे भी ब्राह्मण हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। अब अगली मांग भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने सरकार से मांग की, जल्द ही यह मांग पूरी होगी। उन्होंने बताया कल शनिवार को रामनगर में होने वाले परशुराम जन्मोत्सव ब्राह्मण एकता सम्मेलन होने वाला है। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी। जिसमें उत्तराखण्ड के सभी ब्राह्मण सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हटेगा कब्जा, पुनर्वास के लिए कैंप लगाने के निर्देश

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित हेम चंद्र भट्ट, पंडित संजीव शर्मा, राकेश जोशी, रविंद्र श्रोतिया, कौस्तुभ चंदोला, विपिन बहुगुणा, हरीश पांडे, सुनील दत्त बमेठा, ललित पांडे, बृजेश तिवारी, दीप्ति तिवारी, वंदना शर्मा, सुनीता तिवारी, रिया फुलारा, दीपा लोनी, मीरा उनियाल, रमा उनियाल, दया जोशी, पुष्पा पाठक, मंजू शर्मा, निशा बेला, अंजू पंत, स्वाति शर्मा सहित आदि ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

Bhagwan Parshuram Chowk has now become Mukhani Chauraha in Haldwani

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440