भाई दूज: भाई दूज पर करें ये कार्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। गोवर्धन पूजा के अगले दिन कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होगी जो अगले दिन 27 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। इस माह ने कई लोग 26 अक्टूबर को ही भाई दूज मनाएंगे क्योंकि अपराह्न मुहूर्त में ही मनाया जाता है। 27 को यह मुहूर्त नहीं रहेगा।

  1. इस दिन यमराज और यमुना की पूजा की जाती है। इस दिन यम के निमित्त दीपदान करने से व्यक्ति अकाल मृत्यु से बच जाता है।
  2. भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को अपने घर बुलाकर उसे तिलक लगाकर उसकी आरती उतारकर उसे भोजन खिलाती है।
  3. भाई दूज पर भाई को भोजन के बाद भाई को पान खिलाने का ज्यादा महत्व माना जाता है। मान्यता है कि पान भेंट करने से बहनों का सौभाग्य अखण्ड रहता है।
  4. कहते हैं कि इस दिन जो भाई-बहन इस रस्म को निभाकर यमुनाजी में स्नान करते हैं, उनको यमराजजी यमलोक की यातना नहीं देते हैं। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना का पूजन किया जाता है।
  5. इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा का भी प्रचलन है। कहते हैं कि इसी दिन से चित्रगुप्त लिखते हैं लोगों के जीवन का बहीखाता।
  6. वणिक वर्ग के लिए यह नवीन वर्ष का प्रारंभिक दिन कहलाता है। इस दिन नवीन बहियों पर श्श्रीश् लिखकर कार्य प्रारंभ किया जाता है।
  7. चित्रगुप्त की पूजा के साथ-साथ लेखनी, दवात तथा पुस्तकों की भी पूजा भी की जाती है।
  8. भाईदूज पर यम और यमुना की कथा सुनने का प्रचलन है।
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में जन सुविधा शिविर का आयोजन, एक ही स्थान पर मिली कई सरकारी सेवाएं

भाई दूज की कथा – पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन यमुना अपने भाई भगवान यमराज को अपने घर आमंत्रित करके उन्हें तिलक लगाकर अपने हाथ से स्वादिष्ट भोजन कराती है। जिससे यमराज बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने अपनी बहन यमुना से वरदान मांगने को कहा। इस पर यमुना ने अपने भाई यम से कहा कि आज के दिन जो बहनें अपने भाई को निमंत्रित कर अपने घर बुलाकर उन्हें भोजन कराएंगी और उनके माथे पर तिलक लगाएंगी तो उन्हें यम का भय ना हो। यमरान ने ऐसा सुनकर कहा, तथास्तु। तभी से कार्तिक मास की शुक्ल द्वितीया को बहनों द्वारा अपने भाई को भोजन कराकर तिलक लगाया जाता है। कहा जाता है कि नरकासुर का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण अपनी बहन सुभद्रा से मिलने इसी दिन उनके घर पहुंचे थे। सुभद्रा ने उनका स्वागत करके अपने हाथों से उन्हें भोजन कराकर तिलक लगाया था।

यह भी पढ़ें -   हेल्थ मंत्र: लंबा जीना है तो अपनाओ आयुर्वेद का सीक्रेट
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440