समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल बिन्दुखत्ता मण्डल की कार्यसमिति मण्डल की एक बैठक बिन्दुखत्ता में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी व संचालन मण्डल महामंत्री गोविन्द दानू व मनोज बसायत ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया और कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं के चलते ही भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का जो गौरव प्राप्त है, उसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत, परिश्रम, त्याग व सर्मपण है और उन्होंने कोविड-19 में सेवा ही संगठन अभियान-1 व सेवा ही संगठन अभियान-2 के अन्तर्गत किये गये कार्यों की भी प्रशंसा की।
वहीं लालकुंआ विधायक नवीन दुम्का द्वारा आये हुए मण्डल कार्यसमिति में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं और पिछले साढे़ चार वर्ष के दौरान क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
मण्डल प्रभारी संजय दुम्का ने बिन्दुखत्ता में आयोजित मण्डल कार्यसमिति का वृत्त व कार्यकर्ताओं की उपस्थित को संज्ञान में लेते हुए मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी को कार्यसमिति के सफल आयोजन की बधाई दी।
मण्डल कार्यसमित में राम सिंह पपोला, कुन्दन चुफाल, सुरेश सुयाल, गोविन्द सिंह गड़िया, लक्ष्मण जग्गी, कल्याण साही, किशन मेलकानी, धमेन्द्र कोरंगा, जगदीश पंत, देवेन्द्र बिष्ट, ललिता बहुगुणा, उमा बसेड़ा, नवीन पपोला, हेमन्त कुमार, आनन्द रावल, गिरीश जोशी, भूपेन्द्र जोशी, कमल मिश्रा, तारा देवी, कमला चौबे, जानकी बिष्ट, सीमा रावत, नन्दी ताकुली, नीमा भाकुनी, पदमा बसवाल, देवेन्द्र जग्गी, विपिन राजभर के अलावा मण्डल में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी व जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चाे के प्रदेश पदाधिकारी व सदस्य, मोर्चाे के जिला पदाधिकारी व सदस्य, मण्डल पदाधिकारी व सदस्य, मोर्चाे के मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, शक्तिकेन्द्र संयोजक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












