भावना की जेसीपी लड़ेगी 70 सीटों पर चुनाव, कहा-जनता उत्तराखण्ड में बेटी की सरकार बनाएंगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी भावना पाण्डे ने कहा कि पहले कांग्रेस तथा अब भाजपा की सरकार ने भी जनता को निराश किया है। यहां के नेताओं को सबक सिखाने के लिए अब उन्हें मैदान में उतरना ही होगा। जिसके लिये उनकी जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। उनकी पार्टी पूरे 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। श्रीमती पाण्डे गुरूवार को यहां रामपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी, जेसीपी को चुनाव आयोग से अप्रूवल मिल चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिये संगठन पूरी तरह से तैयार है। उनकी पार्टी राज्य की 70 सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ायेगी। जिसके लिये पार्टी ने पूरी तरह से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ सीटों के लिये प्रत्याशी चुन लिये गये हैं। बाकि की तलाश चल रही है।

जिन लोगों को भाजपा और कांग्रेस से टिकट नहीं मिलेगा, उन्हें जेसीपी देगी टिकट
राज्य आंदोलनकारी भावना पाण्डे ने बताया कि कांग्रेस व भाजपा से जिन युवा नेताओं को टिकट नहीं देगी, उनकी पार्टी उनको उम्मीदवार बनायेंगी। एक प्रश्न के जवाब में उनका कहना था कि वह हल्द्वानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने दावा किया है कि इस बार उत्तराखंड में बेटी की सरकार होगी जेसीपी।

यह भी पढ़ें -   विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता का संदेश, ‘साथी’ निकालेगा जन-जागरण रैली

70 विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी का जोर-शोर से चल रहा प्रचार-प्रसार
राज्य आंदोलनकारी भावना पाण्डे ने कहा कि 70 साल पुरानी पार्टियों से मुकाबला करने के लिये दो साल लगायें। दो वर्ष से राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी का जोर-शोर से प्रचार-प्रसार चल रहा है। पूरे राज्य में जनसम्पर्क किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 12 लाख युवा है, महिलायें हैं, जो जेसीपी को समर्थन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि जो महिलायें राज्य बनवा सकती है तो सरकार भी बनवा सकती हैं।

कांग्रेस व भाजपा ने नहीं किया धरातल पर कार्य
मुददों पर बोलती हुई राज्य आंदोलनकारी श्रीमती पाण्डे ने कहा कि वर्तमान में राज्य की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस व भाजपा ने धरातल में कोई कार्य नहीं किया है। राज्य में वर्तमान में युवा बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गयी है। आशा कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं, उपनल, विभागीय कर्मचारी वर्गों की समस्याओं से सरकार मूकदर्शन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि 21 वर्षाें में राज्य में जो कुछ भी हुआ है, हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदल लें और कांग्रेस पांच अध्यक्ष ले आये, परन्तु जनता इन्हें कतई माफ नहीं करने वाली है। इस बार चुनाव में राज्य की जनता पूरी तरह से इन राष्ट्रीय दलों को सबक सिखायेंगी।

यह भी पढ़ें -   खाई में समाई खुशियां… देवाल में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन यात्रियों की मौत

होटल का नाम प्यारी पहाड़न रखकर उत्तराखंड का अपमान
एक प्रश्न पर बालेते हुए राज्य आंदोलनकारी भावना पाण्डे ने बताया कि हाल ही में देहरादून के एक होटल, जिसका नाम प्यारी पहाड़न रखकर वहां गलत काम हो रहे थे, उसे रोकने के लिए वह आगे आयी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा जतिन लथेड़ा नाम के व्यक्ति के होटल का नाम प्यारी पहाड़न रखकर उत्तराखंड का अपमान ही नहीं, हमारी संस्कृति को बदनाम करने का भी प्रयास किया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440