समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कल्याण आयुर्वेद- गर्मियों के मौसम में भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। कई लोग तो इसे खाने के लिए गर्मियों का इंतजार करते हैं। गर्मियों में भिन्डी की पैदावार इतनी ज्यादा होती है कि यह आसानी से मिल जाती है। इसका स्वाद तो मजेदार होता ही है साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज के इस पोस्ट में हम आपको गर्मियों में भिंडी का सेवन करने के फायदे बताएंगे।
गर्मियों में भिंडी है सेहत के लिए है वरदान, जानें खाने के फायदे
तो आइए जानते हैं इसके फायदे-
इम्यूनिटी के लिए- हम सभी जानते हैं कि गर्मियों में इम्यून सिस्टम काफी कम हो जाता है। हमें लू आदि लगने का खतरा होता है। गर्मियों में भिंडी खाने से इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता है और वायरल इन्फेक्शन से आपका बॉडी आसानी से लड़ सकता है।
वजन कम करने के लिए- यदि आप अपने वजन कम करना चाहते हैं तो आपको बता दें भिन्डी में अच्छे कार्बाेहाइड्रेट पाए जाते हैं जो वेट कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा भिंडी में एंटी ओबेसिटी के गुण पाए जाते हैं जो वजन नहीं बढ़ने देता, इसलिए अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो डाइट में भिंडी को जरूर शामिल करें।
पाचन तंत्र के लिए- ज्यादातर लोगों को गर्मियों में पेट की समस्याएं होती हैं। ऐसे में भिंडी का सेवन करना फायदेमंद होगा क्योंकि भिंडी में अच्छी खासी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन शक्ति मजबूत रखता है।
आंखों के लिए- आपको बता दें कि अंडे खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ने में मदद मिलती है जो लोग कंप्यूटर या मोबाइल पर ज्यादा काम करते हैं उनके लिए डाइट में भिंडी शामिल करना फायदेमंद होगा। क्योंकि भिंडी में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आईसाइट के लिए अच्छा होता है।
त्वचा के लिए- गर्मियों में त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होती है। त्वचा को साफ और अच्छा रखने के लिए भिंडी मदद करती है। कम ही लोगों को पता है कि भिंडी में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा के डेड सेल उस को रिपेयर करता है। साथ ही मिनी में विटामिन ए भी पाया जाता है जो त्वचा पर निखार लाता है।
डायबिटीज करे कंट्रोल
भिंडी पाचन तंत्र में शुगर अवशोषण करने की दर को कंट्रोल करके डायबिटीज नियंत्रित रखने में मदद करता है। ऐसे में शुगर के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
दिल के लिए फायदेमंद
भिंडी में मौजूद पेक्टिन घुलनशील फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करता है। ऐसे में दिल बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


