पर्यावरण दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भूमिका, प्रणवी और वरदान ने मारी बाजी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आकृति सोसायटी के द्वारा पर्यावरण दिवस (Environment Day) पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भूमिका, प्रणवी और वरदान ने बाजी मारी। चित्रकला प्रतियोगिता को तीन वर्गों में आयोजित की गयी थी। जिसमें कक्षा एक से 2 तक वर्ग में भूमिका प्रथम, शैलजा द्वितीय तथा पूर्णिमा तृतीया रही। जबकि कक्षा 3 से 5 तक वर्ग में प्रणवी प्रथम, रोनित सिंह द्वितीय, और अनन्या तृतीय रही। इस के साथ कक्षा 6 से 8 तक वर्ग में वरदान प्रथम, कंचन द्वितीय और मनस्वी तीसरे स्थान पर रही।
संस्था की अध्यक्षा कुसुम दिगारी ने पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए सभी आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश हेतु बच्चों को वन विभाग के क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र आर्य द्वारा 100 वृक्ष रोपण हेतु बच्चों को वितरित किये गए।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आज के कार्यक्रम में बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति की अध्यक्षा पार्वती किरौला जी की समिति के बच्चों द्वारा भी प्रतियोगिता में भाग लिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अर्जिता सेन, ममता रूवाली, रितिका बिष्ट ने योगदान दिया। व्यापारी नेता मुरली मनोहर मुलानी के द्वारा बच्चों को जूस एवं बिस्किट का वितरण किया गया।
संस्था की ओर से शर्मिला मित्रा, गीता बिष्ट, भगवती बिष्ट, ममता बिष्ट, हर्षवर्द्धन पांडे, भावना बिष्ट, गीता पंत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

संस्था की अध्यक्ष कुसुम दिगारी ने बताया कि संस्था द्वारा विवाहित महिलाओं के लिए ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसका परिणाम कल सायं तक घोषित किया जाएगा। जिसमें विवाहित महिलाओं को पर्यटकों को पर्यावरण की रक्षा के साथ उत्तराखंड की सैर शीर्षक है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल के सहयोग से प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 500 रुपये नगद दिया जाना सुनिश्चित है।

Bhumika, Pranavi and Vardan won the painting competition organized on Environment Day

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440