उधमसिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, चार अवैध कॉलोनियों पर गरजी जेसीबी

खबर शेयर करें

समाचार सच, उधमसिंह नगर। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से उधमसिंह नगर अवैध कालोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीडीए ने राजस्व और पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए किच्छा और काशीपुर में चार अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान कॉलोनियों में बनी चार दुकानें और एक भवन को सील किया गया।

डीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला की ओर से चार अनाधिकृत कालोनियों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे। बृहस्पतिवार को डीडीए की टीम ने किच्छा में बंडिया स्थित डिग्री कालेज के पास और ग्राम सोनेरा में दो अनाधिकृत कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी से सड़क, नाली सहित अन्य निर्माण ध्वस्त किए गए।

काशीपुर में एसडीएम अभय प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम ने सत्यम पैलेस के सामने टांडा रोड में एक और ग्राम कुंडा में गुरुद्वारे के सामने एक कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कॉलोनी में बनाए गए एक भवन और चार दुकान भी सील की गईं। डीडीए उपाध्यक्ष रूहेला ने कहा कि भविष्य में भी अनाधिकृत कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कॉलोनाइजरों और आम लोगों से मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440