उत्तराखण्ड के कुमाऊं में फटा बादल, मलवे में दब गए कई घर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश ने गढ़वाल के बाद अब कुमाऊं में भारी तबाही मचाई है। बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के सामा पनियाली गांव में बादल फटने से कई घरों को नुकसान होने की खबर है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया।

शुक्रवार को प्रातः थाना कपकोट से सूचना मिली कि रात्रि में सामा पनयाली ग्राम में बादल फटने से दो-तीन घर मलवे से दब गए हैं। उक्त सूचना पर एसआई संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ ने ध्वस्त हुए घर से नकदी और जेवरात बरामद कर परिजनों के हवाले किए।

मिली जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए उमेद सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी बड़ी पनियालि तोक थाड. थाना कपकोट के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए आवासीय मकान में दबे हुए घर के सारे कीमती सामान जेवर (नथ, ग्लोबल, झुमके, अंगूठी नगदी 21500 रुपए) राशन, बर्तन, कपड़े, चारपाई, बक्से, टीवी, मिक्सी मशीन और अन्य सामग्री सुरक्षित निकालकर मकान मालिक को दिया गया, इनके रहने की व्यवस्था गांव के पंचायत भवन में की गई है।

यह भी पढ़ें -   श्राद्धपक्ष 2026: दूसरे दिन के श्राद्ध का क्या महत्व, जानिए कैसे करें और किसका करते हैं श्राद्ध

गांव के ही अन्य तोक बड़ी पनियाली में मनजीत सिंह पुत्र रतन सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ, जिनका सामान निकलवाने में एसडीआरएफ टीम द्वारा मदद की गई, एक अन्य तोक- उडेरनाईजर में शेर सिंह कोरंगा सन ऑफ झीम सिंह का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है जिसका आवश्यक सामान एसडीआरएफ टीम द्वारा बाहर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: श्राद्ध के साथ किसी जरूरतमंद की मदद करना, भोजन कराना और परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440